हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ कस्बे के चौबट्टा इलाके में एक बेवा महिला ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में तहरीर दी है। महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से सास, ससुर, देवर और देवरानी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं और उसके बच्चों के हक का हिस्सा देने से इनकार कर रहे हैं।
पद्मिनी अग्रवाल, पत्नी स्वर्गीय कामेश अग्रवाल, ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उनके पति का निधन छह साल पहले हो गया था। उनके दो बेटे, पारस (13) और ओजस (12), हैं। पति की मौत के बाद से सास सुमन, ससुर संतोष अग्रवाल, देवर संदीप अग्रवाल और देवरानी रानी ने आए दिन गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
महिला ने बताया कि ससुरालीजनों की प्रताड़ना के कारण वह मायके और ससुराल के बीच अस्थायी रूप से रहने को मजबूर रही। लेकिन हाल ही में उसने अपने बच्चों के साथ ससुराल में स्थायी रूप से रहने का फैसला किया।
शनिवार दोपहर जब पद्मिनी अपने बच्चों के साथ ससुराल पहुंची और दहेज का सामान और बच्चों के हक का हिस्सा मांगा, तो ससुरालीजनों ने न केवल देने से इनकार कर दिया, बल्कि गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने राठ कोतवाली में मामले की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने अपने और बच्चों के लिए ससुराल में रहने का अधिकार और हिस्से की गुहार लगाई है।




कोतवाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ससुरालीजनों से पूछताछ कर तथ्यों का पता लगाया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पद्मिनी ने जिला प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसे और उसके बच्चों को उनका अधिकार दिलाया जाए। साथ ही, ससुरालीजनों की प्रताड़ना से मुक्त कराया जाए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



