हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ नगर के सिकंदरपुरा मुहल्ला में बीते गुरुवार देर शाम एक युवक ने शराब के नशे में धुत हो अपने सूने घर में रस्सी का फंदा बना फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सिकंदरपुरा चरखारी रोड निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती गुरुवार को उसके भाई संदीप कुमार (25) पुत्र रमेश चंद्र ने शराब के नशे में धुत हो सूने घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को जब परिजन लौटे तो उसे फंदे पर लटकते देख चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा पर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक चरखारी से आईआईटी की पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई घटना से मां ममता देवी, बहन साधना, पिता रमेश चंद्र सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



