चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा-थाना नरैनी पुलिस द्वारा आटो रिक्शा की स्टपनी मय टायर चोरी करने वाले अभियुक्त रामहित पुत्र चतुरेश निवासी भवई थाना नरैनी को गिरफ्तार कर लिया गया।थाना नरैनी क्षेत्र के ग्राम भवई के रहने वाले संजय द्वारा नरैनी पर सूचना दी कि बीती रात्रि को घर के सामने से रामहित नाम के व्यक्ति द्वारा आटो की स्टपनी मय टायर चोरी कर लिया गया था।काफी खोजबीन करने के पश्चात चोरी का सामान न मिलने पर लिखित सूचना देने आया हूं।सूचना पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे।नरैनी पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को भवई मोड़ से गिरफ्तार किया गया।मौके से आटो रिक्शा की स्टपनी मय टायर बरामद हुआ।अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



