हमीरपुर ब्यूरो :–
हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर गांव के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर से ताला तोड़ कर लाखों रुपए का सामन चोरी करके चोर रफूचक्कर हो गए। सी,एच,ओ, प्रिया पटेल ने कुछेछा चौकी में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को करीब दस बजे देखा तो मेन गेट का ताला टूटा था, और अंदर की अलमारी खुली पड़ी थी कमरे के अन्दर का सामन बिखरा पड़ा था।, मंगलवार को रात आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के गेट का ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों ने कमरे रखा ग्लूकोमीटर, हीमो मीटर, लेपटॉप और चार्जर, प्रिंटर मशीन, बीपी मशीन, पल्स ऑक्सीमीटर, स्थेटिस्कोप, नींबुलाइ जेशन मशीन, स्पीकर और माइक, थर्मामीटर, बेवी वेइंग मशीन सहित अन्य सामान चोर चुरा कर ले गए। कुछेछा चौकी इंचार्ज झुल्लर पाल से सम्पर्क किया तो उनका फोन आफ था





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



