By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ब हो रहा फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी का रिव्यू, जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी डिटेल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ब हो रहा फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी का रिव्यू, जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी डिटेल
व्यापार

ब हो रहा फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी का रिव्यू, जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी डिटेल

चर्चा आज की
Last updated: January 8, 2023 10:42 am
By
चर्चा आज की
10 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एयरलाइन के सीईओ ने इस घटना (Air India urinate Case) के लिए माफी मांगी हैं। सीईओ ने कहा कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। साथ ही एयरलाइन विमान में शराब (Alcohol in Flight) परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने 34 वर्षीय शंकर मिश्रा को तकनीकी निगरानी के जरिए बेंगलुरु से गिरफ्तार किया।

Contents
  • 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    • 26 नवंबर का है मामला
    • एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी
      • क्या एयर इंडिया ने नहीं किया प्रावधानों का पालन?
      • इस तरह पकड़ा गया आरोपी
      • एफआईआर में यह है मामला
      • दो घंटे कराया इंतजार
      • इस तरह भट्टाचार्जी को पता चला
      • कागज के टुकड़े पर लिखी शिकायत

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने बाद में मिश्रा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि उसे पुलिस हिरासत में दिये जाने संबंधी पुलिस की याचिका को खारिज कर दिया। पुलिस ने यह कहते हुए उसकी तीन दिन की रिमांड मांगी थी कि शंकर मिश्रा से पूछताछ इसलिए जरूरी है ताकि चालक दल के सदस्य, कैप्टन उसकी पहचान कर सकें। आदेश पारित करते हुए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अनामिका ने कहा कि चालक दल के सदस्यों और सह-यात्रियों सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस को मिश्रा की हिरासत की आवश्यकता नहीं है। न्यायाधीश ने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि जनता का दबाव है, ऐसा मत करें। कानून का पालन करें।’

26 नवंबर का है मामला

आरोपी शंकर मिश्रा ने पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एक उड़ान की बिजनेस क्लास में नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने महिला द्वारा एयर इंडिया को दी गई शिकायत के आधार पर चार जनवरी को मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। भारत में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी वेल्स फारगो के साथ काम कर रहे मिश्रा को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया गया था।

एयर इंडिया के सीईओ ने मांगी माफी

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि चालक दल के चार सदस्यों तथा एक पायलट को जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। घटना से उचित तरीके से न निपटने के लिए आलोचनाओं के बीच विल्सन ने एक बयान में कहा कि एयरलाइन इस मामले से बेहतर तरीके से निपट सकती थी। उन्होंने ऐसे अनुचित व्यवहार की शिकायत करने के लिए मजबूत तंत्र बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा, ‘एअर इंडिया उड़ान के दौरान ऐसी घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित है, जहां यात्रियों को हमारे विमान में अपने सहयात्रियों के निंदनीय कृत्यों को सहना पड़ा है। हम इन घटनाओं से दुखी हैं तथा खेद जताते हैं।’ विल्सन ने कहा, ‘एअर इंडिया यह मानती है कि वह उड़ान के दौरान तथा बाद में इन मामलों से बेहतर तरीके से निपट सकती थी और वह कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

सभी घटनाओं की दी जाए जानकारी
एयरलाइन के आरोपी यात्री को कानून प्रवर्तन अधिकारियों को तुरंत न सौंपने को लेकर उठे सवालों को लेकर उन्होंने कर्मियों को सभी घटनाओं की जानकारी देने की सलाह दी। भले ही वे सुलझ ही क्यों न गई हों। उन्होंने कहा, ’26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान- एआई-102 में हुई घटना में चालक दल के चार सदस्यों और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उन्हें जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।’
फ्लाइट में शराब परोसने की पॉलिसी की समीक्षा
एयरलाइन विमान में शराब परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है। एयरलाइन विमान में शराब परोसने की नीति, घटना से निपटने, उड़ान के दौरान शिकायत दर्ज कराने और शिकायत से निपटने समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। विल्सन ने कहा कि एक जिम्मेदार एयरलाइन होने के नाते एयर इंडिया ने घटनाओं और यात्रियों के अनुचित व्यवहार से निपटने पर नीतियों का पालन करने तथा जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने ज्यादा जानकारी दिए बगैर कहा कि एयरलाइन विमान में शराब परोसने की नीति की समीक्षा कर रही है।

क्या एयर इंडिया ने नहीं किया प्रावधानों का पालन?

डीजीसीए ने गुरुवार को कहा था कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि एयर इंडिया ने विमान में यात्री के अनुचित व्यवहार से निपटने से जुड़े प्रावधानों का पालन नहीं किया। बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेंगलुरु के संजय नगर में अपनी बहन के घर रह रहा था और बेंगलुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की मदद की।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मिश्रा ने तीन जनवरी को अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था और उसकी आखिरी लोकेशन बेंगलुरु में पायी गयी थी। उन्होंने बताया कि वह बेंगलुरु में यात्रा करने के लिए टैक्सी लिया करता था। उसके यात्रा का ब्यौरा निकाला गया और उस रास्ते का पता लगाया गया, जिससे वह अपने कार्यालय जाता था। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 354, 509, 510 और विमान कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में यह है मामला

एफआईआर के अनुसार, 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन परोसे जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं, तो ‘बिजनेस क्लास’ में 8ए सीट पर बैठा नशे में धुत एक पुरुष यात्री, एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया। दिल्ली पुलिस की प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने महिला से उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज न कराने की मिन्नतें करते हुए कहा था कि वह पारिवारिक व्यक्ति है और वह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी तथा बच्चे पर इस घटना का असर पड़े।

दो घंटे कराया इंतजार

आरोपी को देश छोड़कर जाने से रोकने के लिए मिश्रा के खिलाफ एक ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था। इस बीच एक अन्य सहयात्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि पायलट ने पीड़िता को एक नई सीट आवंटित करने से पहले लगभग दो घंटे तक इंतजार कराया। अमेरिका में ऑडियोलॉजी के डॉक्टर सौगत भट्टाचार्जी दिल्ली जाने वाली उड़ान की ‘बिजनेस क्लास’ में आरोपी के बगल वाली सीट पर बैठे थे। भट्टाचार्जी ने एयरलाइन को एक लिखित शिकायत में कहा कि प्रथम श्रेणी में चार सीटें खाली होने के बावजूद पीड़ित यात्री को उसकी गंदी सीट पर ही वापस जाने के लिए मजबूर किया गया।

इस तरह भट्टाचार्जी को पता चला

शिकायत में भट्टाचार्जी ने कहा कि वह ‘बिजनेस क्लास’ की पहली पंक्ति में 8ए (विंडो) पर आरोपी शंकर मिश्रा के बगल में बैठे थे और मिश्रा सीट 8सी पर थे। इसमें कहा गया है कि जेएफके न्यूयॉर्क से आईजीआईए, नई दिल्ली एआई 102 उड़ान में दोपहर का भोजन दिया गया और भोजन के बाद लाइट बंद कर दी गई। इसमें कहा गया है कि ‘बिजनेस क्लास’ की सीट पर बैठा नशे में धुत पुरुष यात्री बुजुर्ग महिला की सीट (9ए) पर चला गया, और उसने अपनी पैंट की जिप खोली और उन पर पेशाब किया। भट्टाचार्जी ने कहा कि जब शंकर उन पर गिरे तो उनकी नींद खुल गई। उन्होंने कहा, ‘मैंने शुरू में सोचा कि उड़ान के कारण उसने अपना संतुलन खो दिया। हालांकि, जब मैं शौचालय जा रहा था, मैंने 9ए और 9सी के अपने दो साथी यात्रियों को परेशानी में देखा।’

कागज के टुकड़े पर लिखी शिकायत

उन्होंने कहा कि 9ए सीट वाली महिला गैलरी क्षेत्र में आई, वह पूरी तरह गीली थी। उन्होंने कहा, ‘हम यह जानकर चौंक गए कि मेरा सह-यात्री (8सी) इतना नशे में था कि वह अगली पंक्ति में गया और उस यात्री पर पेशाब कर दिया।’ इस दौरान दो विमान परिचारिका ने उन्हें साफ करने, उनके कपड़े बदलने और उनके सामान तथा सीट को साफ करने में मदद की। ऐसा बताया जाता है कि भट्टाचार्जी ने स्थिति को संभालने के बारे में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए एक शिकायत पुस्तिका के बारे में चालक दल से पूछा, लेकिन उन्हें एक कागज का टुकड़ा दे दिया गया। उन्होंने उस कागज पर अपनी शिकायत लिख दी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

हिंडनबर्ग को मुंहतोड़ जवाब देने इस बड़ी कंपनी से अडानी कराएंगे जांच, क्या जीत पाएंगे निवेशकों का भरोसा
सरपट भागे अडानी ग्रुप के शेयर, भर गई गौतम अडानी की झोली, जानिए कितनी पहुंच गई नेटवर्थ
नौ महीने या तीन साल… व्हिस्की को लेकर भारत और ब्रिटेन की शराब कंपनियों में ठनी
गोल्डियम इंटरनेशनल समेत इन शेयरों ने आज बनाया मालामाल, अपर सर्किट पर हुए बंद
एलन मस्क ने इतिहास रचा, 400 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने, जानिए अब कितनी है संपत्ति
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?