


चन्दवारा के मतदाताओं के नाम सूची में त्रुटि
मतदाताओं ने उपजिलाधिकारी को दिया प्रार्थना-पत्र
पैलानी।तहसील क्षेत्र के ग्राम चन्दवारा के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में अपनी मतदाता सूची से जुड़े गंभीर त्रुटियों को लेकर बुधवार को उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी पैलानी को एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर संशोधन कराने की मांग की।मतदाताओं ने शिकायत में बताया कि उनका नाम वर्ष 2025 की नई मतदाता सूची में बूथ संख्या 31 व 32 में दर्ज है। एसआईआर सत्यापन के दौरान यह ज्ञात हुआ कि वर्ष 2003 में ग्राम इछावर की मतदाता सूची (भाग संख्या 23) तथा घरीखेड़ा (भाग संख्या 24) में उनके नाम पूर्व में दर्ज थे।इसके बाद भी सम्बन्धित बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए।प्रार्थीगणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ ने बिना हस्ताक्षर,बिना फोटो और बिना विकल्प-3 के ही उनका विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया,जिससे रिकॉर्ड में भारी त्रुटियाँ उत्पन्न हो गईं।मतदाताओं ने इसे गंभीर चूक बताते हुए नामों का तत्काल शुद्धीकरण कराए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा 2003 की मतदाता सूची को मिलान किए बिना अपलोड किए जाने से उनके नाम गलत स्थानों पर दर्ज हो सकते हैं, जिससे मतदान अधिकार प्रभावित हो सकता है।मतदाताओं ने उपजिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि संबंधित बीएलओ को निर्देश जारी कर 2003 की मतदाता सूची के आधार पर सभी नामों का मिलान कराकर आवश्यक संशोधन कराया जाए,जिससे आगामी निर्वाचन में किसी प्रकार की समस्या न हो।इस दौरान पुष्पेंद्र सिंह चुनाले,रामसहाय, शिवसह निषाद,रामविलास, रामसेवक सिंह,जगदम्बा, रामगुलाम,रही बक्श,अमेच राम सहित कई ग्रामीणों मौजूद रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



