।। मातृभूमि को स्वर्ग बनाना प्रत्येक क्षेत्रीय नागरिकों का मूल कर्तव्य है।मातृभूमि की सेवा करते करते प्राण छूटे यही अपना व्यक्तव्य है ।।
प्रयागराज। मातृभूमि को स्वर्ग बनाने हेतु कर्म करने से बढ़कर इस संसार में कोई पुण्य नहीं है यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी उमा शंकर तिवारी(गाँधी) से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पार्क विकास खण्ड मेजा परिसर प्रयागराज में कही।गौरतलब हो जिला मंत्री के बड़े पिता स्व० श्री सालिक राम तिवारी(नेता जी) से वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी(गाँधी) से बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक रिश्ते थे जिसे दोनों परिवारों के बीच आज भी बखूबी से निभाया जा रहा है।स्व० श्री सालिक राम तिवारी(नेता जी) मेजा क्षेत्र के एक महानतम नेताओं में से एक थे जिनके सीधे सम्बन्ध भारत के चार चार भूतपूर्व प्रधानमंत्री से थे।ईमानदारी एवं कुशल वक्ता के साथ ही साथ सत्य एवं न्याय स्व० श्री तिवारी(नेता जी) के मूलभूत आत्मिक आभूषण थे।मेजा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था, सड़के एवं प्राइमरी स्कूल गाँव गाँव तक पहुँचवाने में स्व० श्री तिवारी (नेता जी) का महान योगदान रहा।जलनिगम विभाग से क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों के घर घर पेयजल को पहुँचवाने में भी स्व० श्री तिवारी(नेता जी) की अहम भूमिका रही।जिला मंत्री से मिलने जब वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी(गाँधी) एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री राकेश मिश्रा विकास खण्ड पहुँचे तो जिला मंत्री बहुत ही भावुक हो गए क्योंकि वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी(गाँधी) को देखकर उन्हें अपने बड़े पिता की याद आ गयी। जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि मातृभूमि को स्वर्ग बनाने हेतु कर्म करने से बढ़कर इस संसार में कोई पुण्य नहीं है क्योंकि माता एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर होते हैं और इनकी सेवा में यदि प्राण भी छूट जाए तो समझो मानव जीवन में मनुष्य तन पाना साकार हुआ। प्रभू श्रीराम ने माता के वचन को पूर्ण करने हेतु वन चले गए एवं मातृभूमि की रक्षा हेतु निरन्तर तत्पर रहे और अन्ततः वे ईश्वर के रुप में जाने जाते हैं यह केवल व केवल माता एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ही उन्हें यह ख्याति मिली है। प्रभू श्रीराम के कर्मपथ से यह पूर्णतः स्पष्ट है कि माता एवं मातृभूमि को स्वर्ग बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य एवं दायित्व है तभी धरती पर मानव जीवन परिपूर्ण होगा।जिला मंत्री ने अपने बीच स्थित तीनों वरिष्ठ समाजसेवियों को पाकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की क्योंकि ये तीनों सम्भ्रांत जन हमेशा क्षेत्र को स्वर्ग बनाने के लिए कर्म करते हैं।जिला मंत्री ने आगे यह भी कहा कि मातृभूमि को स्वर्ग बनाना प्रत्येक क्षेत्रीय नागरिकों का मूल कर्तव्य है,मातृभूमि की सेवा करते करते प्राण छूटे यही अपना व्यक्तव्य है।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा कि जिला मंत्री के कार्य व्यवहार एवं बड़े बुजुर्गों का पूर्णतः सम्मान एवं कोई बड़ा बुजुर्ग कुछ इधर उधर भी बोल दे तो जिला मंत्री द्वारा हँस कर टाल देना।जिला मंत्री के ये सारे गुण साक्षात प्रभू श्रीराम के गुणों से मिलते जुलते हैं।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी उमा शंकर तिवारी(गाँधी),वरिष्ठ समाजसेवी राकेश मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला एवं संजय विश्वकर्मा सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



