By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: भारत की जमीं में कुछ तो खास है! आखिर यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार दिल्ली में हुई अमेरिका-रूस के विदेश मंत्रियों की बात
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » भारत की जमीं में कुछ तो खास है! आखिर यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार दिल्ली में हुई अमेरिका-रूस के विदेश मंत्रियों की बात
विश्व

भारत की जमीं में कुछ तो खास है! आखिर यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार दिल्ली में हुई अमेरिका-रूस के विदेश मंत्रियों की बात

चर्चा आज की
Last updated: March 3, 2023 10:49 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: भारत की धरती पर रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने आपस में बातचीत की। दिल्ली में जी20 की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच। यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में जंग शुरू होने बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। दिल्ली में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर दोनों नेताओं के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई और ब्लिंकन ने लावरोव को बताया कि अमेरिका यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और सार्थक कूटनीति में शामिल होने का आग्रह किया। भारत की धरती पर दोनों नेताओं की मुलाकात ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के मंत्र को साकार कर दिया।

रूसी विदेश मंत्री से की मुलाकात
जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में दिन भर के विचार-विमर्श के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ब्लिंकेन ने सम्मेलन के मौके पर अपने रूसी समकक्ष के साथ अपनी संक्षिप्त अनिर्धारित बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने लावरोव को युद्ध को समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न होने के लिए कहा जो एक न्यायसंगत और स्थायी शांति पैदा कर सके।

न्यू स्टार्ट संधि का पालन करने का आग्रह
अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि उनकी रूसी विदेश मंत्री के साथ संक्षिप्त बातचीत हुई और उन्होंने उनसे ‘न्यू स्टार्ट’ संधि को लेकर अपने देश के फैसले को बदलने और इसका पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने रूसी विदेश मंत्री से कहा कि दुनिया में और हमारे संबंधों में चाहे जो कुछ भी हो रहा हो, लेकिन अमेरिका सामरिक हथियारों के नियंत्रण में शामिल होने और कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा, जैसा कि अमेरिका और सोवियत संघ ने शीतयुद्ध के चरम पर किया था।’

‘रूस चाहता तो यूक्रेन युद्ध कल ही समाप्त हो सकता था’
ब्लिंकन ने कहा कि अगर रूस चाहता तो यूक्रेन युद्ध कल ही समाप्त हो सकता था। उन्होंने जी20 बाली दस्तावेज का जिक्र करते हुए कहा कि केवल रूस और चीन ने ही इस पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया था। सूत्रों ने कहा कि जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद संयुक्त बयान पर कोई आम सहमति नहीं बन सकी, भारत के प्रयासों के बावजूद यूक्रेन संकट को लेकर सदस्य देशों के बीच तीखे मतभेद उभर कर सामने आए।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की
रूस और चीन ने यूक्रेन के किसी भी संदर्भ का विरोध किया, जबकि अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देशों ने संयुक्त विज्ञप्ति में युद्ध का उल्लेख मांगा। ब्लिंकन ने कहा कि रूस और चीन जैसे दो प्रमुख सदस्यों के विरोध के बावजूद, सितंबर में होने वाले मुख्य जी20 शिखर सम्मेलन में कोई संयुक्त विज्ञप्ति नहीं होने पर भी प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि, उन्होंने बैठक में अध्यक्ष के सारांश के साथ बाहर आने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर की सराहना की।

चीन द्वारा रूस के समर्थन की जानकारी नहीं
यूक्रेन के खिलाफ रूस को चीन के संभावित सैन्य समर्थन के बारे में पूछे जाने पर ब्लिंकन ने कहा कि इसका कोई संकेत नहीं मिला है, अगर अमेरिका को चीन द्वारा रूस का समर्थन करने के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो गंभीर समस्या और परिणाम हो सकती है। ब्लिंकन ने यूक्रेन संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर खाद्य संकट की समस्या को रेखांकित करते हुए कहा कि हर देश इससे पीड़ित है और इसलिए जी-20 देशों के लिए यह अनिवार्य है कि वह ऐसे देशों को भोजन उपलब्ध कराएं और उन्हें कृषि के लिहाज से आत्मनिर्भर बनने में मदद करें।

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री मामले में भी रखी राय
भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं और बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री विवाद पर सवाल के जवाब में ब्लिंकेन ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों में ही लोकतंत्र हैं और उन्हें लोकतंत्र के मूल मूल्यों के प्रति खुद को जवाबदेह ठहराना होगा। उन्होंने कहा, हम इस मुद्दे पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं, जैसा कि मैंने आज जयशंकर के साथ किया।

भारत में एनजीओ पर लगाए गए प्रतिबंधों पर उन्होंने कहा: जब गैर-सरकारी संगठनों पर प्रतिबंधों की बात आती है, तो हम अपने भारतीय समकक्षों के साथ सभी गैर-सरकारी संगठनों को बिना किसी प्रतिबंध के अपना काम करने की अनुमति देने की आवश्यकता को उठाते हैं, और यह हमारी बातचीत में नियमित रूप से आता है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कूनो में चीते की मौत कैसे? क्या रंग लाएगी ममता-नीतीश की मुलाकात? चर्च क्‍यों जाएंगे PM मोदी? जानिए
कभी जीत को तरसती पार्टी ने 23 करोड़ लोगों का दिल कैसे जीत लिया
केरल HC बोला- लड़कों को बंद करो:कहा- परेशानी वही पैदा करते हैं, लड़कियों को आजाद रहने दो
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 हजार 34 करोड़ रुपये की लागत से 5 हजार 23 एमबीबीएस सीटें और पीजी की पांच हज़ार सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया
मोदी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर संगठन तक में क्या होगा बदलाव? BJP कर रही खास तैयारी
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?