By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पूर्वोत्तर की इन ‘तीन बहनों’ ने अच्छी बोहनी करवा दी, तो 2024 तक पीएम मोदी और बीजेपी की बल्ले-बल्ले
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्वोत्तर की इन ‘तीन बहनों’ ने अच्छी बोहनी करवा दी, तो 2024 तक पीएम मोदी और बीजेपी की बल्ले-बल्ले
विश्व

पूर्वोत्तर की इन ‘तीन बहनों’ ने अच्छी बोहनी करवा दी, तो 2024 तक पीएम मोदी और बीजेपी की बल्ले-बल्ले

चर्चा आज की
Last updated: January 19, 2023 11:05 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनावों की दुदुंभी बज चुकी है। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को तीनों राज्यों के चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही इन तीनों प्रदेशों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पूर्वोत्तर की इन तीन बहनों को साधने के लिए हर राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगाएगा, क्योंकि अगले वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हर किसी को अपना पिच तैयार करने की फिक्र है। केंद्र की सत्ता में आसीन भारतीय जनता पार्टी (BJP) का भी इन प्रदेशों में सरकार बनाने पर जोर होगा ताकि आम चुनाव और उससे पहले अन्य छह प्रदेशों में चुनावी हवा उसके पक्ष में बहने लगे। ध्यान रहे कि लोकसभा चुनाव से पहले त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड के अलावा मिजोरम, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।

Contents
  • सत्ता बचाने और छीनने की जद्दोजहद
  • तीनों राज्यों का क्या हाल, जानें
  • त्रिपुरा में सबसे रोचक होगी चुनावी जंग

सत्ता बचाने और छीनने की जद्दोजहद

निर्वाचन आयोग की घोषणा के मुताबिक, त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। वहीं, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग की तारीख 27 फरवरी तय की गई है। इन तीनों प्रदेशों के चुनाव परिणाम 2 मार्च के आएंगे। पूर्वोत्तर भारत के ये तीन प्रदेश भले ही सीटों के लिहाज से छोटे हों, लेकिन चुनावी राजनीति के तकाजे से इनका महत्व कम नहीं है। बीजेपी त्रिपुरा की सत्ता में है, उसे वहां वापसी की चिंता होगी। वहीं, नागालैंड और मेघालय की सरकारों में भी भाजपा शामिल है। इन दोनों प्रदेशों में बीजेपी की चाहत होगी कि वो अपने दम पर सत्ता में आ जाए। वहीं, कांग्रेस और वाम दल इन प्रदेशों में बीजेपी से सत्ता वापस पाने की कोशिश करेंगे।

तीनों राज्यों का क्या हाल, जानें

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा की 60-60 विधनासभा सीटें हैं। जहां तक लोकसभा सीटों की बात है तो त्रिपुरा और मेघालय में दो-दो जबकि नागालैंड में एक सीट, यानी कुल पांच सीटें हैं। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की सभी सात बहनों की बात है तो वहां लोकसभा की 24 सीटें हैं जिनमें 17 अभी बीजेपी के पास हैं। इन सात प्रदेशों में सिर्फ मिजोरम ही है जहां की सत्ता से बीजेपी बेदखल है। त्रिपुरा में बीजेपी सरकार है तो नागालैंड में नैशलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और मेघालय में नैशनलिस्ट पीपल्स पार्टी का शासन है। एनपीपी पूर्वोत्तर भारत की अकेली क्षेत्रीय पार्टी है जिसे राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त है। बीजेपी नागालैंड और मेघालय की सरकार में शामिल है, लेकिन दोनों प्रदेशों में वह पिछली सीट से ड्राइविंग सीट पर आने को बेताब है। यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी की छटपटाहट बढ़ा दी है।

त्रिपुरा में सबसे रोचक होगी चुनावी जंग

त्रिपुरा में बीजेपी को वहां के आदिवासियों की पार्टी इंडिजेनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) से बड़ा खतरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएफटी, बीजेपी को इस बार के चुनाव में सीधी टक्कर दे सकती है। आईपीएफटी और त्रिपुरा मोथा के बीच विलय प्रस्ताव पर भी चर्चा चल रही है। त्रिपुरा मोथा प्रदेश के राजपरिवार के वंशज प्रद्योत किशोर माणिक्य देबराम की पार्टी है। वहीं, बीजेपी से गद्दी छीनने के लिए कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI)(M) भी हाथ मिला सकती है। 25 वर्षों तक अपने शासन वाले प्रदेश के फिसलकर बीजेपी के हाथ में चले जाने की कसक सीपीएम को अब भी सता रही है। उसे पता है कि अगर बीजेपी ने वापस सत्ता में आ गई तो वहां से पार्टी को आगे उखाड़ पाना और भी कठिन हो जाएगा। ध्यान रहे कि बीजेपी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में वामदल से त्रिपुरा की सत्ता छीनी थी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

वेल में जगह कम है, नई संसद में विरोध कैसे होगा?
गाड़ियों में अनिवार्य हो सकता है नींद पर अलर्ट करने वाला सिस्टम
हे भगवान न्यूक्लियर ब्लास्ट! ट्विटर का ट्रेंड देख कुछ देर के लिए थम गईं धड़कनें
वन्य जीव सप्ताह का समापन, औषधीय पौधों-जलचरों और नभचरों से कराया गया परिचित
जेल से इतनी जल्दी आजाद नहीं होंगे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, 26 सितंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?