एक फार्मा कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस दिवाली पर तोहफे के रूप में कार दी है। MITS ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन और डायरेक्टर एमके भाटिया अपने कर्मचारियों को सेलिब्रिटी कहते हैं। उन्होंने 12 ‘स्टार परफॉर्मर’ को कारें गिफ्ट में दी हैं। फार्मास्युटिकल कंपनी मिट्स हेल्थकेयर आने वाले समय में 38 अन्य कर्मचारियों को भी कारें गिफ्ट करने का प्लान कर रही है।




ऑफिस बॉय को भी मिली कार
जिन कर्मचारियों को कार गिफ्ट में मिली है, उनमें एक ऑफिस बॉय भी शामिल है। भाटिया अपनी कंपनी की सफलता का श्रेय अपने कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और वफादारी को देते हैं। इनमें से कुछ लोग कंपनी शुरू होने के बाद से ही उनके साथ हैं। उन्होंने कर्मचारियों को टाटा पंच एसयूवी उपहार देकर उनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी का इनाम दिया।
क्या है वजह
भाटिया के अनुसार, ये कारें सिर्फ दिवाली उपहार नहीं हैं बल्कि कंपनी में उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विश्वास का पुरस्कार हैं। आपको बता दें कि जिन कर्मचारियों को कारें मिलीं उनमें से कुछ को गाड़ी चलाना भी नहीं आता था। वे इस उपहार से अचंभित रह गए। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



