By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: डाकघर की है यह सुपरहिट स्कीम, 10 हजार महीने भी बचाएंगे तो इसमें बन जाएंगे 16 लाख
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » डाकघर की है यह सुपरहिट स्कीम, 10 हजार महीने भी बचाएंगे तो इसमें बन जाएंगे 16 लाख
व्यापार

डाकघर की है यह सुपरहिट स्कीम, 10 हजार महीने भी बचाएंगे तो इसमें बन जाएंगे 16 लाख

चर्चा आज की
Last updated: March 14, 2023 11:47 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

Post Office RD Interest Rate: अपने यहां लोग डाकघर में खूब पैसे जमा करते हैं। इसमें किया गया निवेश बेहद सुरक्षित माना जाता है। डाकघर की योजनाओं में निवेश करके आप सुरक्षित और बढ़िया रिटर्न पा सकते हैं। आज हम बात कर रहे हैं डाकघर के रिकरिंग डिपोजिट खाते (Recurring Deposit Account) की। इसमें आप आसानी से पैसे जमा कर सकते हैं।

Contents
  • पोस्ट ऑफिस का आरडी खाता क्या है
  • कितने दिन जमा करना होगा पैसा
  • डाकघर की आरडी योजना में क्या है इंटरेस्ट रेट
  • हर महीने 10 हजार जमा करेंगे तो कितना मिलेगा
  • खाते में एडवांस भी जमा कर सकते हैं
  • डिफाल्ट होने से बचें
  • इनकम टैक्स भी लगेगा?
  • समय से पहले बंद करा सकते हैं खाता?

पोस्ट ऑफिस का आरडी खाता क्या है

डाकघर का रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (RD Deposit Account) छोटी-छोटी रकम जमा करने की योजना है। इसमें इनवेस्टर किस्तों मतलब हर महीने एक पहले से तय की गई रकम जमा करते हैं। यह बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी रकम जमा करने की एक सरकारी गारंटी योजना है। इसमें आप महज 100 रुपये की छोटी राशि से इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इसमें 10 रुपये के गुणक में राशि बढ़ाई जा सकती है। इस खाते में निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। इसलिए आप जितना चाहें उतना पैसा इस खाते में जमा कर सकते हैं।

कितने दिन जमा करना होगा पैसा

आप यदि डाकघर में आरडी अकाउंट खुलवाते हैं तो यह पांच साल के लिए होगा। आप इसे बढ़ाना चाहते हैं तो पांच साल के बाद आप पोस्टमास्टर को एक आवेदन दे कर इसे पांच साल के लिए और बढ़ा सकते हैं। यदि आप किसी बैंक में इसी तरह का अकाउंट खोलना चाहते हैं तो अपको छह महीने, 1 साल, 2 साल और 3 साल की अवधि का भी विकल्प मिल सकता है। अच्छी बात यह है कि रिकरिंग डिपॉजिट या आवर्ती जमा खातों में जमा धनराशि पर ब्याज की गणना हर तिमाही (वार्षिक दर पर) की जाती है। इसलिए आपकी जमाराशि पर जो भी ब्याज बनता है, उसे हर तिमाही के अंत में आपके खाते में (चक्रवृद्धि ब्याज सहित) जोड़ा दिया जाता है।

डाकघर की आरडी योजना में क्या है इंटरेस्ट रेट

आप यदि किसी डाकघर में आरडी योजना में खाता खोलते हैं तो यह जमा योजना भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम मानी जाएगी। स्मॉल सेविंग स्कीम में कितना ब्याज मिलेगा, इसे भारत सरकार का वित्त मंत्रालय तय करता है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय हर तिमाही छोटी बचत की सभी योजनाओं के लिए ब्याज दर घोषित करता है। वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए डाकघर की आरडी स्कीम पर 5.8 फीसदी का ब्याज तय किया है।

हर महीने 10 हजार जमा करेंगे तो कितना मिलेगा

मान लिया जाए कि आप डाकघर की आरडी स्कीम में यदि आप हर महीने 10 हजार रुपये जमा करते हैं। यह रकम आप लगातार 10 साल तक जमा करते हैं। तो 10 साल बाद आपको 5.8 फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। मैच्योरिटी पर यह रकम 16 लाख रुपये से भी ज्यादा हो जाएगी। इसे इस तरह से समझें..

हर महीने जमा रकम – 10 हजार रुपये
अवधि – 10 साल
ब्याज दर – 5.8 फीसदी
10 साल बाद मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि – 16,28,963 रुपये

खाते में एडवांस भी जमा कर सकते हैं

डाकघर की आरडी स्कीम में आप एडवांस में भी पैसे जमा कर सकते हैं। यदि आपने खाता खुलवाया और इसे जारी रखना चाहते हैं तो पूरे पांच साल के पैसे एडवांस में भी जमा करा सकते हैं। ऐसा करने पर आपको कुछ रिबेट भी मिलेगा। मान लिया जाए कि आपने 100 रुपये महीने का आरडी अकाउंट खुलवाया और आपने कम से कम छह किस्तों का पैसा एडवांस में जमा किया तो आपको शुरुआती छह महीने के लिए 10 रुपये का रिबेट मिलेगा। इसी तरह 12 महीने के लिए 40 रुपये का रिबेट मिलेगा।

डिफाल्ट होने से बचें

यदि आपने डाकघर में आवर्ती जमा खाता खुलवा लिया है तो आपको ध्यान रखना होगा कि हर महीने पैसे जमा करें। अगर आप किसी वजह से अपने खाते में किसी महीने पैसा जमा नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना भरना होगा। जुर्माने की राशि कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगी कि आपने पैसे जमा करने में कितनी देरी की है। आपने जितने महीने बाद पैसा जमा कराया है, उस पर हर महीने एक प्रतिशत का जुर्माना देना होगा। यह भी ध्यान रखें कि लगातार 4 किस्त नहीं जमा करने पर आपका खाता बंद कर दिया जाएगा।

इनकम टैक्स भी लगेगा?

जी हां, Post Office RD या आवर्ती जमा खाता पर इनकम टैक्स भी लगता है। खाते में मिले व्याज पर इनकम टैक्स टीडीएस के रूप में काटा जाता है। लेकिन, यह तभी काटा जाएगा, यदि जमा राशि 40,000 रुपये से अधिक है। यदि आपकी जमा राशि इतनी है तो आपके उपर 10% प्रति वर्ष की दर से टैक्स लगाया जाएगा। आरडी पर अर्जित ब्याज भी कर योग्य है, लेकिन पूरे मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स नहीं लगता है। जिन निवेशकों की कोई कर योग्य आय नहीं है, वे फॉर्म 15G दाखिल करके टीडीएस छूट का दावा कर सकते हैं, जैसा कि एफडी के मामले में होता है।

समय से पहले बंद करा सकते हैं खाता?

डाकघर के आरडी खाते को आप समय से पहले भी बंद करा सकते हैं। इस बात की छूट है। लेकिन आप ऐसा तभी कर सकते हैं जबकि खाता खुलवाये तीन साल बीत गए हों। तीन साल पूरा होने पर आप पोस्टमास्टर का एक आवेदन दे कर उसे प्रीमैच्योर क्लोज करा सकते हैं। ऐसे मामलों में आपको आरडी स्कीम का ब्याज नहीं बल्कि डाकघर बचत खाता योजना का ब्याज दर देय होगा। यदि आपने एडवांस में पैसे जमा कर दिए हैं तो अपको प्रीमैच्योर क्लोजर की अनुमति नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

कौन हैं MPC के मेंबर जयंत वर्मा, जिन्होंने कहा- खस्ता है भारतीय इकोनॉमी की हालत
आज इन तीन शेयरों पर रखें नजर, भर सकती है झोली, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में
ट्रंप की टैरिफ धमकी से सहमा भारतीय शेयर बाजार, स्टील स्टॉक में भारी बिकवाली
धारावी स्लम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए अडानी ने इन ग्लोबल कंपनियों को सौंपी जिम्मेदारी, जानिए डिटेल
Spotify में फिर होने जा रही छंटनी! निकाले जाएंगे 1500 कर्मचारी, जानें कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?