मुंबई: शेयर बाजार में कई स्टॉक्स ऐसे हैं जिन्होंने बेहद कम समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्टॉक थर्मैक्स लिमिटेड (Thermax Limited) का है। इस शेयर ने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है। थर्मैक्स लिमिटेड के शेयर 21 सितंबर 2020 को 750.45 रुपये से बढ़कर 17 फरवरी 2023 को 2049.45 रुपये हो गए हैं। शेयर ने पिछले ढाई साल की होल्डिंग पीरियड में 173% से अधिक की वृद्धि है। कंपनी S&P BSE 500 इंडेक्स का एक हिस्सा है। पिछले ढाई साल में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस कंपनी के शेयरों अगर किसी ने 2.5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसका निवेश 2.73 लाख रुपये हो गया होता।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



