मुंबई: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लॉजिस्टिक सेक्टर की एक कंपनी ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर में लगातार तेजी बनी हुई है। यह शेयर ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स लिमिटेड का है। ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स के शेयर 16 फरवरी 2021 को 130.4 रुपये के स्तर पर थे। यह शेयर बढ़कर 20 फरवरी 2023 को 363.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। इस तरह से देखें तो पिछले दो साल की होल्डिंग अवधि में इस शेयर में 178% से ज्यादा का इजाफा हुआ है। कंपनी S&P BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है। पिछले दो वर्षों में इस शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। अगर किसी ने दो साल पहले इस कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसे 2.79 लाख रुपये मिलते।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



