व्यापारियों को दुधारू गाय समझने वाले हो जाएं सचेत : नवनीत गुप्ता




उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बिल्सी इकाई का हुआ गठन


बिल्सी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक आवश्यक बैठक तहसील रोड स्थित प्रमुख व्यवसायी अवधेश लड्डा के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिल्सी तहसील, नगर व युवा इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने की तथा संचालन अवधेश लड्डा ने किया। जिलाध्यक्ष ने चंद्रसैन माहेश्वरी को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृगांक जैन ‘टीटू’ को जिला उपाध्यक्ष, अजीत वार्ष्णेय को तहसील अध्यक्ष, आशीष कुमार जैन को महामंत्री, संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष व डॉ. विक्की को संगठन मंत्री नियुक्त किया। नगर इकाई में सचिन असावा को नगर अध्यक्ष, सुमित वार्ष्णेय को महामंत्री व प्रमोद कुमार जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। युवा इकाई में विशाल वार्ष्णेय को अध्यक्ष, नीरज शर्मा को महामंत्री, जाहिद हुसैन को कोषाध्यक्ष तथा निशिकांत माहेश्वरी को जिला युवा मंत्री और प्रशांत जैन को नगर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों को संगठित रहना जरूरी है और व्यापारियों को दुधारू गाय समझने वाले अधिकारी सचेत हो जाएं। शोषण के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा। अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही साइबर क्राइम को लेकर शीघ्र जागरुकता अभियान शुरु किया जाएगा। इस मौके पर कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



