उoनिo रोशनी सेंगर व आरक्षी राजन दुबे के प्रयास सार्थक।




ब्यूरो बांदा
बांदा-पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी की साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी का शिकार हुये एक व्यक्ति के 95996/- रुपये वापस कराये गये । आवेदक दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र नर्वद प्रसाद गुप्ता निवासी सिकन्दपुर थाना तिन्दवारी जनपद बांदा द्वारा आनलाईन शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पे के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी कर ली है । पुलिस अधीक्षक बांदा महोदय द्वारा थाना तिन्दवारी पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । साइबर हेल्प डेस्क थाना तिन्दवारी ने कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुये आवेदक दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र नर्वद प्रसाद गुप्ता उपरोक्त के खाते में 95996/- रुपये वापस कराये गये । पैसा वापस मिलने पर आवेदक द्वारा प्रभारी निरीक्षक तिन्दवारी श्री राजेन्द्र सिंह राजावत एवं साइबर हेल्प डेस्क को धन्यवाद दिया गया। पीड़ित दिलीप कुमार गुप्ता पुत्र नर्वद प्रसाद गुप्ता निवासी सिकन्दरपुर थाना तिन्दवारी जनपद बांदा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



