भिण्ड 23 सितम्बर 2024/
कलेक्टर श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव ने समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि उनके यहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं मृत शासकीय सेवको के लंबित पेंशन प्रकरणो का निराकरण जिला पेंशन कार्यालय भिण्ड में लगने वाले पेंशन निराकरण शिविर 26 सितम्बर एवं 27 सितम्बर 2024 को कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार आपको इस हेतु अवगत कराया जा चुका है किन्तु आपके द्वारा आज दिनांक तक लंबित पेंशन प्रकरणो का निराकरण नहीं कराया गया है जो आदेशो की अव्हेलना है यह अत्यन्त खेदजनक है। यदि आपके द्वारा लंबित पेंशन प्रकरणो का निराकरण उक्त समय-सीमा में नहीं कराया जाता है तो आपके विरूद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



