आज दिनांक 20/12/2025 को जे एस ( पी.जी) कॉलेज बदायूं में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी समापन को सुशासन दिवस के रूम में मनाया गया।

bvकार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज डायरेक्टर श्री विकास यादव ,कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी तथा सभी शिक्षक गणों के द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके की गई।कार्यक्रम में श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की उपलब्धियां से परिचय कराने हेतु “सुशासन के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता “तथा उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सोनम, लक्ष्मण,सुदीक्षा तथा सुदेश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कॉलेज उपप्राचार्य श्री राहुल कुमार जी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी श्री छबिराम सिंह एवं शिक्षक डॉ उत्पल मिश्रा ,ललित सिंह ,अजय पाल सिंह, योगेंद्र कुमार,अभय यादव , सना खान ,पूजा रानी,आकाश कुमार ,सुधीर यादव,डॉ अंशुमन गुप्ता ,रितु दीक्षित एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी श्री सुनील कुमार भास्कर आदि उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



