By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: कुछ के हाथ लगेगी सफलता, तो कुछ झेलेंगे मौसम की मार, पढ़िए दैनिक राशिफल
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: कुछ के हाथ लगेगी सफलता, तो कुछ झेलेंगे मौसम की मार, पढ़िए दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: कुछ के हाथ लगेगी सफलता, तो कुछ झेलेंगे मौसम की मार, पढ़िए दैनिक राशिफल

charcha aaj ki
Last updated: October 27, 2023 12:59 am
By
charcha aaj ki
13 Min Read
Share
SHARE

Aaj Ka Rashifal 27 October 2023: ​27 अक्टूबर शुक्रवार को शुक्र सूर्य की राशि सिंह में संचार करेंगे जबकि सूर्य का संचार तुला राशि में होगा जिसके स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में आज शुक्र और सूर्य के बीच राशि परिवर्तन योग बना रहेगा। साथ ही आज चंद्रमा का संचार अश्विनी और रेवती नक्षत्र से होगा और दिन रात चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आज सितारे बताते हैं कि शुक्र की तुला राशि और गुरु की मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है। जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

मेष राशि के जातक प्यार और सम्मान पाएंगे

आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि, अनियमित खानपान और दिनचर्या के कारण दिन की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। पेट की खराबी और थकान के कारण किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होने पर जरूरी काम जल्दबाजी से निपटाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको मित्रों और सहयोगियों का साथ भी मिेलेगा। आज आपको सार्वजनिक क्षेत्र में प्यार और सम्मान दोनों मिल सकता है। परंतु व्यवसायिक कार्य की गति थोड़ी धीमी होने से कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 63% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और अन्न का दान दें।

वृषभ राशि वालों को किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपका मूड आज रोमांटिक रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढेगा ऐसे में आपको अपना व्यवहार मर्यादित रखना होगा। लव लाइफ के मामले में दिन उत्तम रहेगा। दिन की शुरुआत में आपको किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। लेकिन पूर्व में हुई गलती के कारण मन में भय का भाव बना रहेगा। कार्य व्यवसाय से धन की संतोषजनक आवक सुनिश्चित होगी लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आप बचत नहीं कर पाएंगे। खानपान के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

​मिथुन राशि के जातक आज उलझन और परेशानी में रहेंगे

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कई मामलों में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सितारे बता रहे हैं कि आज आप जिस काम में लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, वह अंत में निराशाजनक साबित हो सकता है। लेकिन आज मेहनत करने में कोई कसर न छोड़ें, अन्यथा निकट भविष्य में आप लाभ से वंचित रह सकते हैं। कार्य और व्यवसाय में दुविधा, की स्थिति रहने से आप मानसिक रूप से उलझ सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर आपको बड़ा फैसला लेना चाहिए और जोखिम से बचना चाहिए। स्वास्थ्य कुल मिलाकर आपका अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु जैसे चने की दाल और बेसन के लड्डू का दान करें।

​कर्क राशि के जातक बुद्धि विवेक से लाभ पाएंगे।

आज 27 अक्टूबर को कर्क राशि के जातक अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग कर लाभ अर्जित कर पाने में सफल होंगे। दिन की शुरुआत से दोपहर तक आप अपने काम के प्रति लापरवाह हो सकते हैं, लेकिन दोपहर के बाद किसी वरिष्ठ व्यक्ति के हस्तक्षेप के बाद आप काम पर फोकस करेंगे और आपका काम तेजी से आगे बढेगा। नौकरी में आपको कुछ काम अचानक ही सौंपा जा सकता है जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन इसका फायदा आपको निकट भविष्य में प्राप्त होगा। निवेश के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
आज भाग्य 85% तक आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

​सिंह राशि के जातक आज खामोशी के मंत्र को आजमाएं

सिंह राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज परिस्थितियां आपके विपरीत रहने वाली हैं इसलिए आज आपको हर काम बहुत ही गंभीरता पूर्वक सोच विचार कर करना चाहिए। व्यावहारिक जगत में भी आज विवेक का परिचय दें। ज्यादा बोलने से बेहतर है कि खामोशी का मंत्र अपनाएं इससे आप कई समस्याओं से बचेंगे। वैसे आज सितारे बताते हैं कि आलस्य और थकान के कारण काम प्रभावित हो सकता है। ठंड से बचकर रहें. आपको सर्दी के कारण दर्द महसूस हो सकता है। आज आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में धन की आमद होगी लेकिन लेनदेन अधिक होने के कारण बचत करना मुश्किल होगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

​कन्या राशि के जातक आज मन के भटकाव से बचें

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वेसे आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे, लेकिन आज काम के दौरान आपका मन कहीं और भटकेगा और आप पैसे और विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित होते रहेंगे। मन में चल रही उथल-पुथल के कारण आज आप कार्यस्थल पर धन संबंधी मामलों में लापरवाही की वजह से नुकसान उठा सकते हैं। सहकर्मी और परिवार के सदस्य आपके लापरवाह व्यवहार से परेशान होंगे और आपस में बहस भी हो सकती है।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित पानी चढ़ाएं।

​तुला राशि के जातक सकारात्मक रहें, लाभ मिलेगा

तुला राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आप दिन के पहले भाग में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे फिर भी दोपहर तक आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। लेकिन आपके लिए सलाह है आप अपना धैर्य बनाए रखें, आज की गई मेहनत जल्द ही पैसों के साथ नए लाभदायक रिश्ते बनाने में मदद करेगी। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों से प्रतिस्पर्धा के बाद अपने क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंच सकेंगे। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें, आज नहीं तो कल आपको सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। सरकारी काम पूरा करने के लिए आज आपको उल्टे सीधे तरीके अपनाने होंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​वृश्चिक राशि के जातक भोग विलास पर धन खर्च करेंगे

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। वैसे आज आपकी मानसिकता अधिकतम भोग-विलास की रहेगी, इसके लिए आप पैसे या समाज की परवाह नहीं करेंगे और अपने शौक पूरे करने के लिए धन खर्च करेंगे। दोपहर तक कार्य-व्यवसाय ठीक-ठाक चलेगा, उसके बाद कुछ रुकावट आएंगी और लोग जबरदस्ती आपसे उलझेंगे। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा। परिवार के सदस्यों से आपको सहयोग मिलेगा। लेकिन आपके लिए सलाह है कि जिद्द और अनैतिक तरीके अपनाने से बचें नहीं तो बाद में पछताना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

​धनु राशि के जातक अति उत्साह से आज बचें

धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्य में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। लेकिन दिक्कत की बात यह है कि आज आपका शरीर आपका पूरा साथ नहीं देगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको थकान और घबराहट हो सकती है। ऐसे में सलाह है कि अधिक जोश में आकर जोखिम न लें और आराम आराम से ही काम को पूरा करने का प्रयास करें नहीं तो बाद में परेशानी होगी। आज कारोबार में उलझन रहेगी। किसी पुराने फैसले या सौदे में आपको सफलता जरूर मिलेगी, जिससे आपकी हिम्मत बढ़ेगी, लेकिन नए कार्यों में आज प्रयास न करें, नहीं तो आपका पैसा फंसने या डूबने की पूरी आशंका रहेगी। नौकरीपेशा जातक आज टारगेट पूरा करने को लेकर सक्रिय होकर काम करेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

​मकर राशि के जातक वाणी और चतुराई से लाभ पाएंगे

मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन आपमें स्वार्थ की भावना प्रबल रहेगी और अपने लाभ के लिए दूसरों की हित की अनदेखी करेंगे। आज आपके दिमाग में सिर्फ पैसा ही पैसा रहेगा और पैसा कमाने के लिए आप कई दिशाओं में दिमाग के घोड़े को दौराएंगे। आप अपना काम निकालने के लिए लिए आज चतुराई और वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे, और यह आपके लिए कारगर हथियार साबित भी होगा। दोपहर से आप व्यावसायिक गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। घरेलू काम भी इस वजह से टालना पड़ सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

कुंभ राशि के जातकों को वरिष्ठजनों से सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा और अपने काम के प्रति सक्रिय रहेगे। आज कामकाज और घरेलू मामलों में एक साथ कई समस्याएं आने से मानसिक रूप से कुछ समय के लिए परेशान हो सकते हैं लेकिन जल्दी ही खुद को संभाल लेंगे। जीवनसाथी और परिवार के किसी बड़े सदस्य के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। कार्य एवं व्यवसाय क्षेत्र में आज सही निर्णय और समय पर योजना बनाने के बाद भी सफलता को लेकर मन में संदेह बना रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आपको किसी और के फैसले का इंतजार करना होगा। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन आपका सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।

आज भाग्य 87% तक कुंभ राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

​मीन राशि के लिए धन बचाना कठिन होगा

मीन राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपके स्वभाव में उतावलापन रहेगा। आप हर चीज में जल्दबाजी करेंगे जिसकी वजह से आपका बनता काम भी खराब हो सकता है। किसी दूसरे पर निर्भर रहने से दोपहर तक किसी जरूरी काम को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी। आपके लिए सितारे बताते हैं कि आज दिन भर की मेहनत का फल आपको शाम को मिलने लगेगा। धन की आमद आवश्यकता के अनुसार होगी लेकिन जैसे ही पैसा आएगा वह जाने के रास्ते भी ढूंढ लेगा जिससे कमाई के बावजूद बचत मुश्किल रहेगा। कारोबारी लोग शाम में कारोबार में तेजी का रुख रहने से प्रसन्न होंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

आज का राशिफल
4 सितंबर का राशिफल:मिथुन, कर्क, कन्या राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और तुला, मीन राशि के लोगों को मिल सकता है सितारों का साथ
Aaj Ka Rashifal 17 August 2023: आज इन राशि के जातकों को मिलेगी भगवान श्रीहरि की कृपा, करियर धन और व्यापार के मामले में होंगे सौभाग्यशाली
आज का राशिफल 22.11.2022
आज का राशिफल
TAGGED:Aaj Ka RashifalAaj Ka Rashifal 27 October 2023aaj ka rashifal in hindiRashifalZODIAC SIGN
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?