ग्राम प्रधान,सचिव और पंचायत मित्र मिलकर खा गए लाखों के शौचालय , जिनके नाम पर आवंटित हुए हैं उन्हें कोई जानकारी ही नहीं।




ब्यूरो चित्रकूट
पहाड़ी – चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत चकौंध ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि आरटीआई के जवाब में शौचालय की प्रमाणित सूची प्राप्त हुई है.जिसके अनुसार फर्स्ट फेज में 432 शौचालय बने है.जो कि 2020-2021 तक चला.इसके बाद 2021 से सेकेंड फेज शुरू हुआ जो कि चल रहा है.जिसमें अभी तक 74 शौचालय बन चुके है.कुल टोटल 506 शौचालय अभी तक बन चुके है..जिनमें से केवल 60-70 शौचालय हैं जो कि गज्जू प्रसाद के कार्यकाल के है जो धरातल में बने दिख रहे है.बाकी करवरिया के कार्यकाल में सभी शौचालय सिर्फ कागज में बनें और हवा में उड़ गए..पैसा जेब में पहुंच गया.?कुल शौचालयों में से 75% करवरिया के कार्यकाल में बने..लेकिन सिर्फ कागज में बने लाभार्थी के घर में नही बने.?लाभार्थी को पता तक नहीं है कि उसके नाम का भी शौचालय बन चुका है.?कागज में फर्जी बने..पैसा हजम..शौचालय का किस्सा खतम..?इस कार्यकाल में अब बाबा पापा के द्वारा बनाए गए शौचालयों की फोटो अपलोड करके लाभार्थी के साथ फिफ्टी-फिफ्टी का खेल चल रहा है..इससे लाभार्थी को भी 6-7 हजार मुफ्त के मिल जाते है..और प्रधान को भी..मसलन दोनो का भला.हो रहा है। और साथ-साथ 2026 के लिए वोट बैंक भी बन रहा है/मजबूत हो रहा है । अब सवाल यह है कि आखिर कार ब्लाक में कब तक प्रधान व सचिव का लुका छिपी का खेल चलता रहेगा क्या ब्लाक से लेकर जिला स्तर पर कोई अधिकारी नहीं है जो संज्ञान लेकर ऐसे भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



