जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का शासन की मंशानुसार एक ही स्थान पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस, 03 जनवरी को हजरत अली के जन्मदिवस (अवकाश) के दृष्टिगत अब अगले कार्य दिवस कल 05 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेंगे तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) लालता प्रसाद शाक्य तहसील अलीगंज में तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश तहसील सदर एटा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई करेंगे। तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, जिससे मौके पर ही समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर दर्ज कराएं।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



