आगरा खंदौली रोड पर नंदलालपुर के पास बुधवार को टैंकर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया, बाइक पर तीन युवक सवार थे। दो युवकों के सिर से होकर टैंकर निकल गया, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका तीसरा साथी घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने आगरा हाथरस मार्ग पर जाम लगा दिया।




दो युवकों की मौके पर ही मौत
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, उनका तीसरा साथी घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया , पुलिस के पहुंचने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मगर, तब तक लंबा जाम लग चुका था। आगरा हाथरस मार्ग पर जाम लगा हुआ है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



