मकान तोड़कर खाई में गिरा ट्रेलर, बाल-बाल बचा परिवार.
सोनभद्र. जनपद के सिंगरौली- अनपरा मार्ग पर रविवार की देर रात एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क से करीब 15 फीट नीचे खाई में जा गिरा. हादसे में एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बड़ी बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. सिंगरौली मध्य प्रदेश की तरफ से आ रहा खाली ट्रेलर अनपरा में दुर्गा फिलिंग पेट्रोल पंप के आगे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और सीधे एक मकान के ऊपर जा गिरा. हादसे के वक्त मकान में एक महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी, लेकिन संयोग रहा कि दोनों बाल-बाल बच गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भींड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार की सुबह ट्रेलर को वहां से हटवाया. मकान मालिक द्वारा अनपरा पुलिस को तहरीर दी है.






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



