हमीरपुर।
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर विद्युत विभाग को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। बीती रात कस्बे के इमिलिया थोक मोहल्ला वार्ड संख्या-2 में मुख्य मार्ग के किनारे लगे 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर को खोलकर चोर कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। चोरी गया सामान लगभग ढाई लाख रुपये का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह ट्रांसफॉर्मर हाईवे से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह जब क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई तो विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां चोरी का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अवर अभियंता कार्तिकेय त्रिपाठी ने सुमेरपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गौरतलब है कि इसी ट्रांसफॉर्मर पर 18 दिसंबर की रात भी चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय चोर असफल रहे थे और मामला दर्ज हुआ था। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद रहे और इस बार बड़ी चोरी को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों की तलाश की जा रही है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



