जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 48 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ 118 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। टीम के सभी स्टार बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सके। राजस्थान के लिए सबसे अधिक कप्तान संजू सैमसन ने 30 रनों की पारी खेली। इसके बाद गुजरात के फिरकी गेंदबाज राशिद खान और नूर अहमद के आगे सभी बल्लेबाजों ने अपने हथियार डाल दिए।




राशिद और नूर ने दिखाया कमाल
गेंदबाजी में गुजरात के लिए स्पिनर राशिद खान और नूर अहमद ने अपना कमाल दिखाया। राशिद खान ने चार ओवर के स्पेल में 14 रन देकर कुल तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा नूर अहमद के खाते में भी 2 विकेट आया। नूर अहमद ने तीन ओवर की गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 25 रन खर्च किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी, कप्तान हार्दिक पंड्या और जोशुआ लिटिल ने भी टीम के लिए एक-एक विकेट झटकने का काम किया।
इस सीजन में दूसरी बार भिड़ रही है राजस्थान और गुजरात

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



