हमीरपुर ब्यूरो :–
कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घिराव के दौरान जान गवाने वाले दो कार्यकर्ताओं के लिए यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
रविवार को देर रात यूथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक चंद्र के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नगर के कपसा रोड रहमानिया फील्ड के पास से हुसैनगंज तक हाथों में कैंडल लेकर पैदल मार्च निकालकर मृतको को श्रृद्धांजलि दी है। जिलाध्यक्ष बताया की बीते 18 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घिराव के दौरान गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय एवं असम से मृदुल इस्लाम की मौत हो गई थी। जिसपर कांग्रेस पार्टी ने शोक व्यक्त करते हुए मृतको को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



