

ससुराल की कथित प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
इटावा/भरथना। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर (नावली) में ससुराल पक्ष की कथित मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजनों ने थाना भरथना में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह (40 वर्ष) पुत्र रामबहादुर, निवासी रामनगर, पिछले काफी समय से पारिवारिक कलह और ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रहा था। मृतक के बड़े भाई देव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ससुरालवालों के निरंतर दबाव व उत्पीड़न के चलते शिवराज तनावग्रस्त रहता था।
तहरीर के मुताबिक, 4 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 5 बजे, शिवराज सिंह का शव गांव के बाहर एक आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस टीम ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना ही इस दर्दनाक घटना की मुख्य वजह है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



