बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से आ कर टक्कर मार दी। जिससे स्कूल बस पलट गई। स्कूल बस में 40 बच्चे सवार थे।




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी बच्चे घायल हो गए। वहीं ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। राजपुर थाना क्षेत्र की घटना है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजपुर-बलरामपुर के चांची के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस पलट गई और बस में सवार सभी बच्चे घायल हो गए है।
जिनको इलाज के लिए राजपुर सीएचसी लाया गया।
बच्चों के परिजन हादसे से सदमे में आ गए हैं। हादसे से ट्रक ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर एसडीएम और पुलिस पहुंची।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



