

सिसोलर में नलकूप का स्टार्टर खराब, पेयजल के लिए त्राहि-त्राहि
मौदहा। हमीरपुर।21 सितंबर मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर में जल निगम की टंकी में पानी पहुंचाने वाले नलकूप का स्टार्टर खराब होने से ग्रामीणों के सामने पेयजल आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा निर्मित पानी की टंकी में कोई न कोई समस्या बनी रहती है। कभी मोटर फुंक जाता है तो कभी स्टार्टर खराब हो जाता है। ऐसे में हफ्तों तक पेयजल आपूर्ति का संकट छाया रहता है और संबंधित अधिकारियों को फोन करने पर कोई फोन भी नहीं उठाता है। गांव में पानी की टंकी को भरने वाले नलकूप का स्टार्टर लगभग एक पखवारे से खराब पड़ा है। दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों को फोन मिलाकर समस्या से अवगत कराया लेकिन आज तक निदान नहीं हुआ है। जिससे कि गांव की एक तिहाई आबादी पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रही है। फोटो – खराब पड़ा स्टार्टर




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



