सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून 2020 में मौत हो गई थी और तभी से उनका फ्लैट खाली पड़ा था। सुशांत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत के ढाई साल बाद से ही यह फ्लैट खाली पड़ा था। कोई भी इस फ्लैट में रहने आने के लिए तैयार नहीं था। जिसे भी यह पता चलता कि इसी फ्लैट में सुशांत ने सुसाइड किया था, वह अपने हाथ पीछे खींच लेता। लेकिन अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत के इस फ्लैट को नया किराएदार मिल गया है। एक रियल एस्टेट ब्रोकर रफीक मर्चेंट ने इसकी जानकारी दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



