हमीरपुर ब्यूरो :–
नेशनल हाईवे 34 में ग्राम कुंडौरा के पास ट्रको की भिडन्त में चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम कुण्डौरा में हाईवे में मोड़ के पास सोमवार को करीब डेढ़ बजे हमीरपुर से सुमेरपुर की ओर आ रहे ट्रक नम्बर यू० पी० 78 के.एन. 0399 व सुमेरपुर से हमीरपुर की ओर जा रहे ट्रक नम्बर यू०पी० 32 एच एन 9877 की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें एक नम्बर 9877 का चालक दीपक पुत्र भगवानदीन निवासी अज्योरी थाना सजेती जनपद कानपुर व क्लीनर नाम अज्ञात दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना में एक तीसरा ट्रक यू०पी० 79 ए टी 4815 जो हमीरपुर से सुमेरपुर आ रहा था वह भी पीछे से भिड़ गया सूचना पाकर मौके पर सीओ सदर व थाना सुमेरपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलो को जिला अस्पताल भिजवाया। और ट्रक को हाइवे से हटवाया गया तब यातायात चालू हो सका।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



