4 रूसी पर्यटकों का ग्रुप ओडिशा के रायगढ़ में घूमने पहुंचा था। ये सभी 21 दिसंबर को रायगढ़ के साई इंटरनेशनल होटल में रुके। 22 दिसंबर को ग्रुप के एक सदस्य व्लादिमिर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसने जरूरत से ज्यादा वाइन पी हुई थी।




इसी ग्रुप का मेम्बर पॉवेल एंथम, व्लादिमिर के अंतिम संस्कार के बाद होटल पहुंचा और तीसरी मंजिल से कूद गया। एंथम का गाइड उसे हॉस्पिटल लेकर गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस का कहना है कि पॉवेल ने सुसाइड किया है।
पढ़िए क्यों इन दोनों मौतों से हैरान है पुलिस
चार रूसी टूरिस्ट का ग्रुप 21 दिसंबर को कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी घूमने के बाद होटल में पहुंचा था। जहां दूसरे ही दिन व्लादिमीर की मौत हो गई। इसकी खबर उसके इकलौते बेटे को दी गई। लेकिन उसने रूसी दूतावास को बताया कि वह रायगढ़ नहीं पहुंच सकेगा इसलिए उसके पिता का अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
व्लादिमिर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के तुरंत बाद लौटा एंथम होटल की तीसरी मंजिल से कूद गया।
पुलिस का दावा- दोस्त की मौत से डिप्रशन में था पॉवेल
रायगढ़ एसपी विवेकानंद शर्मा के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। विवेकानंद ने कहा कि पाॅवेल और व्लादिमिर बचपन के दोस्त थे। इसलिए वह व्लादिमिर की मौत को स्वीकार नहीं कर सका और डिप्रेशन में आ गया। इसलिए हो सकता है उसने आत्महत्या की हो।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



