


लखनऊ स्थित नेडा प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत 2047 विषयक शिक्षक संगोष्ठी एवं एडुलीडर्स सम्मान समारोह में जनपद के दो शिक्षकों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।
विकासखंड ताखा के प्राथमिक विद्यालय नगला मके के शिक्षक राम जी शर्मा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सोरों के शिक्षक अमित सिंह चौहान को मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग मुकेश कुमार मेश्राम तथा विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं पूर्व शिक्षा निदेशक एससीईआरटी सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर एडुलीडर्स सम्मान 2025 से सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा के दीप स्तंभ नामक अकादमिक गतिविधि संकलन पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. दयानन्दलाल आई.ए.एस., डॉ प्रदीप कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ, आशुतोष द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान,अयोध्या, एडुलीडर्स के संस्थापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र आदि विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे,,,जनपद के दोनों शिक्षकों के सम्मानित होने पर अधिकारियों एवं शिक्षकगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



