*अवैध संबंधों के शक में दो महिलाओं की हत्या*
अवैध संबंध में पत्थर से सिर कूचकर एक महिला की हत्या कर दी गई और शव को नहर के पास खेत में फेंक दिया गया।वहीं दूसरी घटना में प्रेमी के साथ गांव जा रही एक महिला की भी मौत हो गई। पति समेत परिवार के अन्य लोगों ने प्रेमी पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
जनपद के थाना कोतवाली नगर के गौरा देवी की रहने वाली सरिता (30) के पति रामसहारे निषाद की 7 साल पहले मौत हो गई थी। सोमवार को सरिता का खून से सना शव मेंरापुर गांव में नहर के पास खेत में मिला। ग्रामीणों ने शव को देखा तो कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी।फील्ड यूनिट टीम व डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी दीक्षा शर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मनोज गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया ,कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किसी युवक के संपर्क में थी महिला : आसपास के लोगों की मदद से शव की शिनाख्त सरिता के रूप में की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार पति की मौत की बाद महिला किसी अन्य युवक के संपर्क में थी. युवक और महिला में मारपीट भी होती थी. महिला की एक नाबालिग बेटी भी है. महिला अपनी बेटी के साथ ही रहती थी. एसपी डॉक्टर दीक्षा शर्मा ने बताया कि महिला के सिर में चोट के निशान हैं. परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी.
महिला की मौत, प्रेमी हिरासत में : हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संतोषी (40) रविवार को तथाकथित प्रेमी के साथ गांव आ रही थी. इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. प्रेमी ने लोगों को बताया कि बाइक से गिरकर संतोषी की मौत हुई है. इसके बाद शव को गांव के बाहर रख दिया. मामले में पति रेखन खंगार ने प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.
पति बोला- झूठ बोल रहा प्रेमी, उसने मेरी पत्नी की हत्या की : पति का आरोप है कि वह मजदूरी के लिए गया था. पत्नी संतोषी बिना किसी को जानकारी दिए बांदा से कालीदीन खंगार के साथ गांव के लिए निकली थी. कालीदीन ने बताया कि बांदा मार्ग पर जसपुरा थानाक्षेत्र के भाथा गांव के पास हादसे में संतोषी की मौत हुई है, लेकिन वह झूठ बोल रहा है. पत्नी काफी समय से उसके संपर्क में थी. इसी से परेशान होकर वह पत्नी के साथ बांदा रहने लगा था. कालीदीन ने साजिश रचकर उसकी पत्नी की हत्या की है.
वहीं सूचना पर कैथी पुलिस चौकी इंचार्ज गुरुचरण सरोज गांव पहुंचे. उन्होंने कालीदीन को हिरासत में ले लिया. पति मामले में हत्या की रिपोर्ट लिखाना चाहता था, लेकिन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने घटनास्थल बांदा का बता दिया. इसके बाद सोमवार की सुबह रेखन शव को लेकर बांदा के जसपुरा थाने पहुंचा. यहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला के 2 बेटे जबकि एक बेटी है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



