हमीरपुर।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हमीरपुर दीक्षा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2025 के दौरान जनपद हमीरपुर पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध व्यापक और प्रभावी कार्यवाही की। वर्ष की शुरुआत से ही विशेष रणनीति बनाकर चलाए गए अभियानों के चलते जनपद में अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही।
एसपी दीक्षा शर्मा के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान चलाकर 116 अपराधियों से 122 अवैध शस्त्र व 170 कारतूस बरामद किए गए। गैंगस्टर एक्ट के तहत 4 अभियुक्तों की 4.01 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई। ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत 560 अभियोगों में 796 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई, जिनमें 54 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा हुई।
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 224 गुमशुदा महिलाएं व बालिकाएं सकुशल बरामद की गईं तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत लगभग 97 हजार महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया गया। साइबर अपराध मामलों में 17 लाख रुपये से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत 5419 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए।अवैध शराब, मादक पदार्थों और गुण्डा तत्वों पर सख्त कार्रवाई कर एसपी दीक्षा शर्मा के नेतृत्व में हमीरपुर पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



