चित्रकूट ।शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली कर्वी में किया गया।
आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/ प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित स्थलीय निरिक्षण कर निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की जनसुनवाई में जमीन, चकरोड, तालाब, विदुत, जल जीवन मिशन से संबंधित जो समस्याएं आई है उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण कराए। उन्होंने जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक से कहा कि जमीन संबंधित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को शासन के मंशाअनुरूप समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए।
तत्पश्चात मडलाआयुक्त ने महाकुंभ मेला 2025 को देखते हुए बने कोतवाली कर्वी में मेडिकल कक्ष का निरीक्षण किया एवं कहा कि मेडिकल कक्ष में प्राथमिक उपचार के साथ मेडिकल टीम सहित सभी दवाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले को देखते हुए 6 थानों में मेडिकल कक्ष बनाए गए हैं जो पूरी टीम व प्राथमिक उपचार के साथ मुस्तैद रहेंगे। इस अवसर पर मंडलाआयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकमल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



