


फिरोजाबाद । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत और भाजपा के विधान सभा संयोजक शिवशंकर शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि अनन्त प्रताप सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष, अवधेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद के नगरीय निकाय नगर पंचायत फरिहा एवं विकास खण्ड टूंडला व नारखी के चिन्हित पात्र जोड़ों के विवाह टूंडला के, सिकरारी एटा रोड़ स्थित के.पी. सिंह मैरिज होम में सम्पन्न हुआ। नगर पंचायत फरिहा के 04, विकास खण्ड टूंडला के 20, विकास खण्ड नारखी के 35 कुल 59 जोड़ों का विवाह उनके धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया। तथा, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जोड़ों को क्रमशः 05 साडी ब्लाउज सहित, 05 पेटीकोट, चुनरी, पैन्ट का कपड़ा, शर्ट का कपड़ा, फेंटा/गमछा, चांदी की पायल (एक जोडी), चांदी की बिछिया (एक जोडी), स्टील डिनर सैट, प्रेशर कुकर, कढाई, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट, दीवार घडी, सीलिंग फेन, कूल केज, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, 02 पिलो कवर, कम्बल- 02, गद्दा/ मैट्रेस- 02, तकिया- 02 नग, सिन्होरा, चूड़ी, कंगन, ड्राई फ्रूट्स, मिष्ठान, आदि वैवाहिक सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान सभी अतिथियों ने सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए वर-वर वधु को नए दाम्पत्य जीवन की शुरूआत करने पर मंगल कामनाओं सहित शुभकामनाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केएम. सिंह, खण्ड विकास अधिकारी टूंडला प्रभात रंजन एवं सम्बन्धित नगरीय निकाय के अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



