यूपी बोर्ड की परीक्षा मिश्रित सीटिंग प्लान से करावे, निर्देशों का अनुपालन शत-प्रतिशत हो : डी एम,बांदा
बाँदा- आज दिनांक 22 फरवरी, 2025- जिलाधिकारी बांदा जे0रीभा की अध्यक्षता में हाई स्कूल एवं इण्टर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, सुचिता एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पं0 जवाहरलाल नेहरू इण्टरमीडिएट काॅलेज गिरवाॅ एवं स्व0 दीनदयाल पाण्डेय इण्टर काॅलेज नरैनी आदि परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए बोर्ड परीक्षा के लिए की गयी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के अन्तर्गत सीसीटीवी, कन्ट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम, फर्नीचर, लाइट, पेयजल, केन्द्र में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों को परीक्षा से पूर्व समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को एक घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्रों पर उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों को मिश्रित सिटिंग प्लान तैयार किये जाने एवं परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निगरानी रखते हुए केन्द्र व्यवस्थापक सतर्कता रखते हुए परीक्षाओं को सम्पन्न करायें।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



