

UP बोर्ड ने 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने यह जारी किया है। परीक्षा 23 जनवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश भर में यह परीक्षा दो चरणों में संपन्न होगी।



पहले चरण में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, देवीपाटन एवं बस्ती मंडल के सभी जनपदों में CCTV कैमरों की निगरानी में यह परीक्षा कराई जाएगी।
दूसरे चरण की परीक्षा एक फरवरी से
दूसरे चरण में एक फरवरी से आठ फरवरी तक यह परीक्षा आयोजित होगी। इस दौरान अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जनपदों में परीक्षा होगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



