By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, कपड़े बदलने के लिए बढ़ाए हाथ तो…
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, कपड़े बदलने के लिए बढ़ाए हाथ तो…
उत्तर प्रदेशराज्य

हॉस्टल में नर्स का Bathing Video बना रहा था यूपी पुलिस का सिपाही, कपड़े बदलने के लिए बढ़ाए हाथ तो…

charcha aaj ki
Last updated: October 11, 2023 2:06 am
By
charcha aaj ki
5 Min Read
Share
SHARE

मुरादाबाद में अस्पताल के नर्सिंग मेस में रहने वाली नर्स ने का नहाते समय वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के हेडकांस्टेबल पर वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार जब वह बाथरूम में नहा रही थी तो आरोपी हेडकांस्टेबल चोरी से वीडियो बना रहा था। शोर मचाने पर वीडियो डीलिट कर दिया। मेस में रह रही अन्य नर्सों को जब हेडकांस्टेबल की करतूत की जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश पनप गया। घटना की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एसएसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है और जांच एसपी सिटी को सौंपी है। उधर, जिला अस्पताल प्रशासन ने नर्सिंग मेस में रह रहे नर्सों के परिजनों को तत्काल हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया है।

मूल रूप से बदायूं निवासी युवती जिला अस्पताल में नर्स है। युवती जिला अस्पताल परिसर में ही स्थित नर्सिंग मेस में रहती है। युवती के अनुसार हॉस्टल में उसके कमरे के पास ही दूसरे कमरे में दूसरी नर्स रहती है। उसका पति यूपी पुलिस में हेडकांस्टेबल है और वर्तमान में मुरादाबाद शहर की कोतवाली में तैनात है।

पीड़िता के अनुसार मेस में नर्सों के लिए कॉमन टॉयलेट और बाथरूम हैं। वह मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बाथरूम में नहा रही थी। तभी झरोखे में मोबाइल फोन और उंगली दिखी। इसके बाद वह खुद को ढकते हुए बाहर निकल गई। पीड़िता का आरोप है कि बाहर निकल कर उसने देखा तो सिपाही भी साथ के ही टॉयलेट में मौजूद था।

नर्स के अनुसार उसे टीशर्ट पकड़ कर हेडकांस्टेबल को बाहर खींचा। इस बीच आरोपी ने मोबाइल से वीडियो डीलिट कर दी। इसके बाद पीड़िता ने हॉस्टल में रहने वाली अन्य नर्सों को जानकारी दी। इससे उनमें आक्रोश फैल गया और हंगामा शुरू हो गया। उस समय पीड़िता अपने कमरे में चली गई और कॉल करके शाहजहांपुर में तैनात अपनी बहन को सूचना दी। बहन के आने के बाद नर्स ने सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर एसएचओ आरपी शर्मा से घटना की शिकायत की।

शिकायत मिलते ही एसएचओ आरपी शर्मा, कैंप चौकी प्रभारी सौरभ त्यागी, रामगंगा विहार चौकी प्रभारी राजवेंदर कौर समेत पुलिस बल के साथ नर्स हॉस्टल पहुंच कर जांच पड़ताल किए। बाथरूम और टॉयलेट में बताए गए घटना स्थल का पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी को बुलाकर भी पूछताछ की।

एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल अमित को जांच पूरी होने तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली में तैनात आरोपी हेड कांस्टेबल और उसकी पत्नी का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर जांच के लिए फोरेंसिंक विभाग को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, नर्स का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद नर्सों में भड़के आक्रोश को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने नर्सों के परिजनों को तत्काल मेस खाली करने के आदेश दिए हैं। नर्सों के साथ उनके तीन साल तक के बच्चे ही रह सकेंगे। इस संबंध में सीएमएस ने नर्सों की आपात मीटिंग भी बुधवार को बुलाई है।

नर्सों के परिजनों को तत्काल नर्सिंग मेस छोड़ने का निर्देश

जिला अस्पताल के नर्सिंग मेस में नर्सों के साथ कथित तौर से अवैध रूप से रह रहे उनके परिजनों को तत्काल इसे छोड़ने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। नर्सिंग मेस में नर्स की अश्लील क्लिपिंग बनाए जाने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्ती दिखाई। सीएमएस डॉ.संगीता गुप्ता ने बताया कि यहां चार्ज संभालने के बाद मुझे कुछ नर्सों के परिजनों के भी उनके साथ रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ऐसी सभी नर्सों को नोटिस जारी किया गया था। यह नर्सिंग मेस अविवाहित नर्सों के रहने के लिए है, लेकिन, दूर रहने वाली शादीशुदा नर्सों को भी रहने की सशर्त अनुमति दी गई है।

उनके साथ केवल तीन साल तक का बच्चा ही हॉस्टल में रह सकता है। मामला सामने आने के मद्देनजर हॉस्टल में रह रहीं सभी नर्सों की बुधवार को आपात बैठक बुलाई गई है। जिन नर्सों के साथ छोटे बच्चे को छोड़कर कोई अन्य परिजन रह रहा है अगर वह हॉस्टल नहीं छोड़ता तो उस नर्स के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

खोया हुआ मोबाइल पाकर व्यक्ति के चेहरे पर लौटी मुस्कान, चित्रकूट पुलिस को कहा धन्यवाद
पेड़ से टकराई कार में भीषण आग, 2 जिंदा जले:वहां से गुजर रहे लोगों ने फेसबुक LIVE कर मदद मांगी
दिवाली से पहले शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, सैलरी के लिए जारी हुए 125 करोड़ 75 लाख
आधुनिक खेती के साथ किसानों और युवाओं के लिए नई मिसाल पेश कर रहे ओपी चौधरी
ऑस्ट्रेलिया दंपत्ति का आई फोन ट्रेन में छूटा, मिलने पर खुश नजर आए, पुलिस ने दिल्ली से खोज कर पहुंचा आगरा
TAGGED:Moradabad News In HindiMoradabad Nurse VideoMoradabad PoliceNurse District HospitalNurse VideoNurse Video ViralUP Uttarakhand CrimeVideo Viral
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?