


लखनऊ



यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मिला राष्ट्रीय सम्मान: भारत विद्युत पुरस्कार
प्रदेश के ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) ने अपनी कार्यकुशलता और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम पूरे देश में लहराया है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन देश का नंबर वन स्टेट ट्रांसमिशन कंपनी ऑफ़ द ईयर 2025 बन कर उभरा है । यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य का दिन है बिजली कर्मचारी और ट्रांसमिशन परिवार के लिए गर्व का पाल है नई दिल्ली में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी पावरिंग इंडिया अवार्ड में उत्तर प्रदेश को पूरे देश में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने पर या स्थान हासिल हुआ है। हमने जो संकल्प लिया था कि निर्वाण विद्युत आपूर्ति जनता को दिया जाएगा इस काम में यूपी के सभी विद्युत कर्मियों और अधिकारियों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह सम्मान उन विद्युत विभाग के सभी कर्मियों विद्युत उपभोक्ताओं को समर्पित है
पावरजेन इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में “ट्रांसमिशन कंपनी ऑफ द ईयर – स्टेट ट्रांसको” अवॉर्ड-2025 से यूपीपीटीसीएल को नवाजा गया।
यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन को यह सम्मान
- देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने के लिए और 30618 MW की पीक डिमांड सुलभ कराने के लिए;
- देश की सबसे बड़ी ट्रांसमिशन कंपनी होने और 55,051 Ckt. km का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाने के लिए;
- 681 सब स्टेशन के साथ 169,074 MVA क्षमता के साथ सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने;
- एक वर्ष में 13 नए सब स्टेशन (400/220/132 kV) बनाने और 1,263 Ckt. km लाइन लगाने के लिए;
- 91 बड़े उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि करने के लिए;
- 681 में से 680 बड़े सब स्टेशन पर दोहरे सोर्स से आपूर्ति करने के लिए जिससे 98.38% सिस्टम उपलब्धि बनी रही।
एवं अन्य ऐसे राष्ट्रीय स्तर पर किये गए सराहनीय कार्यों के लिए मिला है। उत्तर प्रदेश ट्रांसमिशन की टीम विद्युत कर्मचारी से लेकर अभियंताओं तक सभी को मैं बधाई देता हूं और आगे भी अनवरत हम उपभोक्ताओं की नए कीर्तिमान के साथ सेवा, सहयोग करते रहेंगे।
प्रदेश के ऊर्जा परिवार को बधाई।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को नमन।
प्रदेश की जनता को हार्दिक शुभकामना।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



