मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में आज राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन अप्रैल माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर संपन्न हुआ। पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन कंसोटिया, श्री मनु श्रीवास्तव, सचिव श्री श्रीनिवास शर्मा एवं मंत्रालय सहित सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



