ब्यूरो बांदा




बांदा -वीरांगना चैलेंज कप 2024, सीज़न 1 (कैनवास बॉल) राईफल क्लब खेल मैदान बांदा में आज ट्रायल सम्पन्न हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि डी आर पब्लिक स्कूल के मालिक श्री मौली भरद्वाज जी द्वारा फीता काटकर ट्रायल को शुरू कराया गया।
वीरांगना चैलेंज कप ट्रायल में बांदा ज़िले से आए लगभग 230 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चयन समित में मौजूद राजेन्द्र अवस्थी नफीस गवास्कर, रवि प्रकाश धुरिया, सय्यद अनवरूल अमीन , रेहान खान सीनियर, महेश साहिल, पंकज राजपूत जी ने खिलाड़ियों को परखा और उसी के आधार पर उनका चयन किया और उनको ग्रेडिंग दी. ट्रायल के आयोजन के समय उपस्थित सभी फ्रेंचाइजी मालिकों व वीरांगना चैलेंज कप कमेटी में, खुर्शीद खान, रेहान खान, शब्बर रिज़वी,शालू हैदर, तरुण नंदा, नितिन सिंह, पौरुष आदिल,सलमान,साजिद व आदि सिनियर क्रिकेट खिलाड़ी उपस्थित रहे |
वीरांगना चैलेंज कप की चयन सूची कल दिनांक 02/12/2024 जारी की जाएगी। धन्यवाद जय हिंद जय भारत।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



