

महिला अस्पताल की सिस्टर इंचार्ज अनीता सुमन का घूस लेते हुए वीडियो वायरल
जिला रिपोर्टर
रायबरेली जिला महिला अस्पताल की सिस्टर इंचार्ज अनीता सुमन का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो कथित तौर पर पीएनसी वार्ड के भीतर का है, जिसमें वह मरीज के डिस्चार्ज के बाद अतिरिक्त फीस मांगती नजर आ रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस डॉक्टर निर्मला साहू ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी नर्स को पीएनसी वार्ड से हटाकर ओपीडी वार्ड में अटैच कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी गई है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना से जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं और मरीजों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



