डॉ. एस.एन. सुब्बराव की 97वीं जयंती पर विकास पथ सेवा संस्थान ने किया आयोजन
– निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बांटे गए चश्मा और दवाएं, सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित
चित्रकूट।
युवा हृदय सम्राट, गांधीवादी चिंतक एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. एस.एन. सुब्बराव जी की 97वीं जयंती के पावन अवसर पर विकास पथ सेवा संस्थान, चित्रकूट द्वारा एक विशेष निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया गया।
यह शिविर सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड चित्रकूट, द हंस फाउंडेशन यूनिट चित्रकूट एवं डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक शंकर प्रसाद यादव (सभासद एवं समाजसेवी) रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल प्रधान सदर विधायक रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गांव के पूर्व प्रधान सुमेर सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अरछा-बरेठी स्थित डॉ. एस.एन. सुब्बराव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा जानकीकुंड अस्पताल के संस्थापक परम पूज्य रणछोड़ दास जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन फीता काटकर अतिथियों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जानकीकुंड अस्पताल से उमाशंकर शुक्ल (प्रभारी नेत्र विभाग), विनय यादव (नेत्र सहायक) एवं उनकी टीम तथा स्वास्थ्य विभाग से बृजेश यादव (काउंसलर), दिलीप , हिमांशु शुक्ला सहित पूरी टीम ने अत्यंत समर्पण भाव से सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में सैकड़ों लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया। द हंस फाउंडेशन की मेडिकल टीम द्वारा भी स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवाइयां देकर सेवाएं प्रदान की गईं। उनकी टीम में डॉक्टर राजेश कुमार अनुराग सिंह,विमल कुमार, नीरज का सराहनीय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि सदर विधायक अनिल प्रधान ने डॉ. सुब्बराव जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. सुब्बराव जी केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में भाईचारे, अहिंसा और मानवता के संदेश के प्रेरणास्रोत रहे हैं। चंबल के बागियों का समर्पण कराकर उन्होंने समाज सुधार की एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की। उनका जीवन आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि मैंने डॉ. सुब्बराव जी से प्रेरणा लेकर विकास पथ सेवा संस्थान की स्थापना की और विगत कई वर्षों से पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रहा हूं। यह शिविर उन्हीं के आदर्शों को समर्पित एक छोटा सा प्रयास है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।









विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Alright lads, tried my luck at siu88casino the other night. Website’s slick, games are decent, and payout was fairly quick. Not bad for a cheeky punt. Check it out: siu88casino