By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री श्री चौहान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री श्री चौहान
मध्य प्रदेश

विकास और कल्याण की योजनाएँ लेकर गाँव-गाँव पहुँच रही है विकास यात्रा :मुख्यमंत्री श्री चौहान

चर्चा आज की
Last updated: February 15, 2023 6:44 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि "लाडली बहना योजना" से घर परिवार के साथ ही देश और प्रदेश भी सशक्त बनेगा। मुख्यमंत्री मंगलवार को बैरसिया के नजदीक पातलपुर में औद्योगिक पार्क और समूह जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय विधायक श्री विष्णु खत्री और रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुशील शर्मा भी पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं अपने परिवार के बीच आया हूँ। मैं मुख्यमंत्री बाद में हूँ और भांजे-भांजियों का मामा, बहिनों का भाई और बड़े-बुजुर्गों का बेटा पहले हूँ। उन्होंने कहा कि विकास यात्राओं से परिवार के विकास और कल्याण की योजनाएं लेकर वे बैरसिया आए है। उन्होंने सबसे पहले बहनों से संवाद किया और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में यह भाई रक्षाबंधन तो ठीक अब हर माह एक हजार रूपए की राशि अपनी गरीब और 5 एकड़ से कम के किसान परिवारों की बहनों को भेजेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 5 मार्च से गाँव-गाँव शिविर लगा कर लाड़ली बहनों के अप्रैल तक फार्म भरवाए जायेंगे और जून माह से एक हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग पात्र महिलाओं को भी 600 रूपये की पेंशन में 400 रूपए और जोड़ कर एक हजार रूपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आर्थिक स्वावलंबन से परिवार सशक्त हो और प्रेम भाव में भी वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि लाडली लक्ष्मी और कन्या विवाह योजनाएँ सरकार की महिलाओं को सशक्त बनाने की योजनाएँ हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व की जन-हितैषी योजनाओं को पिछली सरकार द्वारा बंद करने की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों पर ब्याज की गठरी को उनकी सरकार उतार देगी और किसानों को डिफाल्टर होने से बचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैरसिया में सर्वे करवा कर सिंचाई योजनाओं का निर्माण करवाया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवास योजना से गरीब को घर की जमीन देने का उल्लेख करते हुए कहा कि विकास यात्रा के दौरान अधिकारी यह भी सुनिश्चित करे कि कोई बिना राशन के भी नहीं रहे। मुख्यमंत्री ने बैरसिया के 42 गाँवों में हर घर में नल से जल पहुँचाने के लिए नहरयाऊ समूह जल प्रदाय योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के हर गाँव को यह सौगात मिलेगी। उन्होंने गुंडे और माफिया के विरुद्ध अभियान जारी रहने का जिक्र करते हुए कहा कि बहन-बेटियों को गलत नजर से देखने वालो को फाँसी की सजा दिलाई जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैरसिया ओद्योगिक पार्क और नहरयाऊ समूह जल प्रदाय योजना सहित 212 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैरसिया में संजय सागर बांध पर बनने वाले 164 ग्रामों की नेहरयाई समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास किया। योजना की अनुमानित लागत 177 करोड़ 39 लाख रूपये है। योजना पूरी होने पर 12 हजार 737 घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से बैरसिया, शमशाबाद एवं विदिशा विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत 2 लाख 94 हजार 970 नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए 28 माह की अवधि निर्धारित की गई है। योजना में शामिल 164 ग्रामों को शामिल किया गया हैं, जिसमें विकासखण्ड बैरसिया के 42, नटेरन के 43 ग्राम एवं विकासखण्ड विदिशा के 79 ग्रामों को शामिल हैं। योजना में 283 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्मित किया जाना प्रस्तावित है। इंटेकवेल, जल शोधन संयंत्र लगभग 742 किलो मीटर संपूर्ण जल वितरण प्रणाली, पंपिंग मेन एवं ग्रेविटी मेन तथा 29 उच्च स्तरीय टंकियों के माध्यम से नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा निर्मित 38 उच्चस्तरीय टंकियों को भी योजना में जोड़ा जाना प्रस्तावित है।

बैरासिया विधानसभा क्षेत्र में 42 ग्रामों में लागत 45 करोड़ 15 लाख, 42 ग्रामों में कुल 10 हजार नल कनेक्शन दिए जाएगें और 161 किलो मीटर लम्बी जल वितरण नलिकाएँ डाली जाएगी। योजना में 7 नवीन टंकियों का निर्माण और पी.एच.ई की पुरानी 19 टंकियों को सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसमें लगभग 52 हजार जनता लाभान्वित होगी।

नवीन ओद्योगिक क्षेत्र

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैरसिया में 33 हेक्टेयर से अधिक भूमि में निर्मित होने वाले नवीन औद्योगिक पार्क के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। वायु मार्ग, रेलवे एवं सड़क मार्ग से जुड़े होने तथा श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता होने से राष्ट्रीय स्तर पर भोपाल शहर तेजी से उभर रहा है। इसके दृष्टिगगत नवीन औद्योगिक पार्क बैरसिया में 25 करोड़ 88 लाख की लागत से विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस पार्क में आवंटन योग्य 18.322 हेक्टेयर भूमि में लगभग 95 भू:खण्ड सृजित किये गये है। इनमें लगभग 300 करोड़ का निवेश एवं लगभग 2400 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की संभावना है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दोनों हाथ न होने के बावजूद आँगनवाड़ियों के दो सेक्टर का काम संभाल रही है बेटी संतोष – मुख्यमंत्री श्री चौहान
printer Share नेपाल जेल से फरार पांच कैदी भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश में G 20 की बैठक होना गौरव की बात
40 साल में एक रुपए से 20 की हो गई गुजिया, नहीं बदला तो स्वाद
छत्रपति शिवाजी महाराज की देश-भक्ति से युवा प्रेरणा लें : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?