नई दिल्लीः हिंदी के जाने-माने लेखक विनोद कुमार शुक्ल को अंतरराष्ट्रीय साहित्य में योगदान के लिए 2023 का पेन/नाबोकोव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गैर लाभकारी संगठन ‘पेन अमेरिका’ द्वारा मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। हिंदी भाषा के प्रतिष्ठित समकालीन लेखकों में शामिल उपन्यासकार और कवि शुक्ल को दो मार्च को न्यूयॉर्क के टाउन हॉल में 59वें वार्षिक पेन साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हिंदी के मशहूर साहित्यकार कृष्ण कल्पित के मुताबिक, इसे अमेरिका में साहित्य का ऑस्कर सम्मान समझा जाता है। रेत समाधि लिखने वाली गीतांजलि श्री को बुकर पुरस्कार मिलने के बाद यह हिंदी को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा बड़ा सम्मान है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



