By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट बंद, 3 लोगों की मौत
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट बंद, 3 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, पत्थरबाजी के बाद इंटरनेट बंद, 3 लोगों की मौत

Last updated: November 25, 2024 2:15 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

संभल। संभल में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को जमकर बवाल हुआ। हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोर्ट के आदेश पर रविवार को जामा मस्जिद में सर्वे शुरू होते ही लोग उग्र हो उठे। मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुई भीड़ ने जमकर पथराव किया व पुलिसकर्मियों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

अलग-अलग ग्रुपों में पहुंचे उपद्रवियों को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने छूट गए और गोलियां चलानी पड़ी। पुलिस और उपद्रवियों की आमने-सामने फायरिंग में तीन लोगों की मौत हुई।

अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद

उपद्रवियों के पथराव में एसडीएम, सीओ, एसपी के पीआरओ समेत 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। 20 से ज्यादा उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद से संभल बाजार बंद है। अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह व डीआइजी मुनिराज जी संभल में ही कैंप किए हुए हैं।

कमिश्नर ने बताया कि जामा मस्जिद के बाद नखासा क्षेत्र में भी पथराव किया गया। वहां से महिलाओं सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बीते 19 नवंबर को वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु जैन ने संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने का दावा सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में पेश किया था। इस पर अदालत ने सर्वे कराए जाने का आदेश दिया था। उस दिन वीडियोग्राफी कराने के बाद टीम वापस आ गई थी।

रविवार को मस्जिद में सर्वे को पहुंची थी टीम

दूसरे चरण का सर्वे करने के लिए रविवार सुबह सात बजे एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव एवं वादी पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन व श्री गोपाल शर्मा, केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता विष्णु शर्मा एवं जामा मस्जिद कमेटी के सदर के साथ टीम मस्जिद में पहुंची।

आसपास क्षेत्र की नाकेबंदी कर एडवोकेट कमिश्नर रमेश राघव डीएम व एसपी की मौजूदगी में मस्जिद की वीडियोग्राफी करा ही रहे थे कि इस बीच बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने जामा मस्जिद में घुसने का प्रयास किया। पुलिस फोर्स के रोकने पर हालात बेकाबू होते चले गए। करीब साढ़े आठ बजे भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।

‘उपद्रवियों ने लगाए धार्मिक नारे’

पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ने की कोशिश की तो पथराव के साथ फायरिंग भी की जाने लगी। उपद्रवियों ने धार्मिक नारे लगाते हुए एक दरोगा की कार व दो दारोगाओं की मोटरसाइकिल समेत कई अन्य वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिसफोर्स और भीड़ आमने-सामने आ गई। पुलिस की ओर से रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले छोड़ने पर भी हालत काबू में नहीं आए तब पुलिस ने भी फायरिंग की। पथराव व फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में नईम गाजी, रुमाल खां और बिलाल अंसारी शामिल हैं।

पुलिस स्थिति नियंत्रण में जुटी रही 

हालांकि, अभी तक तीन की मृत्यु की अधिकारिक पुष्टि की गई है। जामा मस्जिद से शुरू हुआ विवाद मुस्लिम बहुल क्षेत्र नखासा तक पहुंच गया। पुलिस ने किसी तरह वहां भी स्थिति को नियंत्रित किया। फायरिंग व पथराव में बहजोई के डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू, सीओ अनुज चौधरी, संभल के प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर, असमोली के थानाध्याक्ष योगेश कुमार, कैलादेवी के थानाध्यक्ष राजीव मलिक, कुढ़ फतेहगढ़ के थानाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा और पुलिस अधीक्षक के पीआरओ संजीव कुमार समेत 30 से ज्यादा अधिकारी व पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

घटना के बाद शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने कहा है कि पुलिस पत्थरबाजी करने वालों की पहचान कर रही है। आरोपितों की पहचान के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ये है कोर्ट का आदेश

संभल की शाही जामा मस्जिद में हरिहर मंदिर होने के दावे पर कोर्ट ने कहा है कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले दूसरे पक्ष को भी सुना जाना जरूरी है, इसलिए भारत सरकार व अन्य दूसरे पक्षों को सुने जाने के लिए नोटिस भेजा जाए, ताकि दोनों पक्षों को सुनकर किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।

एडवोकेट कमिश्नर अपनी मौके की रिपोर्ट अदालत में नियत तिथि को प्रस्तुत करें। मामला संवेदनशील होने के कारण उसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की जाए। डीएम व एसपी मौके पर पुलिस बल उपलब्ध कराएं। (यह आदेश 19 नवंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन ने दिया है)

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने राइफल से खुद के सिर में मारी गोली: वाराणसी क्राइम ब्रांच में थे तैनात, 6 माह से छुट्टी पर थे
फर्जी FD के जरिए करोड़ों की ठगी, 3.90 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड वरुण त्यागी गिरफ्तार
थाना भरतकूप पुलिस ने 02 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Google Map ने बिहार की जगह दिखा दी UP के गांव की लोकेशन, रेल पटरी पर कार सामने मालगाड़ी फिर…
यूपी के 14 जिलों के DM बदले; 31 IAS अफसर इधर से उधर, सूर्यपाल गंगवार बने CM योगी के सचिव, देखिए पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?