By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: विराट कोहली ने नाक कटवा दी, इसमें सचिन की परछाई भी नहीं
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » विराट कोहली ने नाक कटवा दी, इसमें सचिन की परछाई भी नहीं
खेल

विराट कोहली ने नाक कटवा दी, इसमें सचिन की परछाई भी नहीं

चर्चा आज की
Last updated: May 6, 2023 10:22 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

क्रिकेट हमारा जुनून है और सचिन इसके भगवान हैं। क्रिकेट का भगवान उनके रहते पुनर्जन्म लेगा, इसकी आस हम सबको थी। और सचिन के पिच पर रहते इसकी झलक दिखने लगी। विराट कोहली ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में ही छाप छोड़ दी थी। लेकिन 18 अगस्त 2008 के दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के बाद कोहली मैदान पर विराट रूप धारण करते गए। आज शतकों के शतकवीर सचिन के रिकॉर्ड के पास मंडरा रहे हैं विराट कोहली। सचिन 24 साल तक देश के लिए खेले। जब वो 1987 में आए तो 16 साल के थे और क्रिकेट को अलविदा कहा तो 40 साल के थे। इस बीच भाई अजीत घर का मैनेजमेंट करते रहे और पत्नी अंजलि परिवार संभालती रहीं। सचिन हमें हर शॉट पर झुमाते रहे। आज कोहली क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड तोड़ने के आस-पास हैं। 15 साल तो वो भी मैदान पर बिता चुके। सचिन का रिकॉर्ड टूट भी जाए लेकिन ये शख्स क्या सचिन की परछाई के बराबर भी हो सकता है?

Contents
  • सम्मान सेंचुरी की मोहताज नहीं
  • विराट का अहंकार
  • लात दिखाने की जाहिलियत

सम्मान सेंचुरी की मोहताज नहीं


मैदान पर दिल जीतो। देश के लिए खेलो तो जान लगा दो। सचिन की तरह बैटिंग के मामले में विराट में वो सब कुछ है। दुनिया के दिग्गज बोलर उनसे खौफ खाते हैं। लेकिन क्रिकेट सिर्फ शॉट मारने तक सीमित नहीं है। सफल होने के लिए संयम जरूरी है। धैर्य जरूरी है। एकाग्रता की जरूरत है। जैसे बोलर के पीछे वाली स्क्रीन के आस-पास भी कोई दिखता है तो बैट्समैन पीछे हट जाता है, वैसे ही हर किसी भटकाव से दूर रहना जरूरी है। जब आप ऐसा करते हैं तो रेस्पेक्ट पाते हैं। आदर करना और सम्मान पाना किसी सेंचुरी की मोहताज नहीं है। लेकिन सेंचुरी के साथ सम्मान भी मिले तो बनता है सचिन तेंदुलकर।

दक्षिण अफ्रीका में सैंड गेट और ऑस्ट्रेलिया में मंकी गेट में सचिन को जब फंसाने की कोशिश हुई तो पूरा देश उनके साथ खड़ा था। लेकिन कभी सचिन के व्यवहार के कारण अंपायर को बीच में आना पड़े, हमने तो नहीं देखा। देश के लिए आक्रामक बनो।
मैदान के भीतर भी और बाहर भी। वकार ने पहले मैच में नाक तोड़ दी, फैनी डिविलियर्स ने परेशान किया। उस छोटे से बच्चे को ऑस्ट्रेलिया में स्लेजिंग भी झेलना पड़ी, लेकिन सचिन हमेशा मुंह मोड़ लेते। आपने देखा होगा। मैकग्रा हों या शोएब अख्तर या ब्रेट ली.. बल्ला चला और नहीं लगा तो ये बोलर आगे बढ़ते, सचिन को घूरते और सचिन क्या करते। लेग स्लिप या स्क्वेयर लेग की तरफ टहलने निकल पड़ते। उलझना उनकी फितरत में ही नहीं रहा। जीत और हार में सम्यक भाव। सचिन टीम की हार पर रोते भी और जश्न भी मनाते। लेकिन विराट जैसी नौटंकी मैदान पर नहीं करते।

विराट का अहंकार

आज भी सचिन मैदान पर हैं। हां रोल बदला हुआ है। एक वीडियो देख रहा था। किसी आईपीएल मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ दूसरी टीम से हाथ मिलाते हैं। जब जोंटी रोड्स की बारी आती है तो वो सचिन का पैर छूने के लिए झुकते हैं। सचिन वही सबको खुश करने वाले अंदाज में मुस्कुराते हैं और उन्हें रोकते हैं। एक और तस्वीर देख रहा था। विराट का एक फैन जो उनसे उम्र में कहीं बड़ा था। वो पैर छूता है। और भीष्म की तरह विराट कोहली उसकी पीठ पर हाथ रख उसे आशीर्वाद देते हैं। ये फर्क है सचिन और विराट का। विराट का अहंकार उनके खेल पर हावी है। सचिन ने एक से बढ़कर एक जीत दिलाई। वो दौर भी याद है जब सचिन ही जीत की इकलौती आस होते। और तब टीम इंडिया जीतती तो भी सचिन उतने ही शांत। कभी अहंकार को हावी नहीं होने दिया।


जब जोंटी रोड्स सचिन का पैर छूने के लिए झुकते हैं। सचिन वही सबको खुश करने वाले अंदाज में मुस्कुराते हैं और उन्हें रोकते हैं। एक और तस्वीर देख रहा था। विराट का एक फैन जो उनसे उम्र में कहीं बड़ा था। वो पैर छूता है। और भीष्म की तरह विराट कोहली उसकी पीठ पर हाथ रख उसे आशीर्वाद देते हैं।

लात दिखाने की जाहिलियत

दक्षिण अफ्रीका में सैंड गेट और ऑस्ट्रेलिया में मंकी गेट में सचिन को जब फंसाने की कोशिश हुई तो पूरा देश उनके साथ खड़ा था। लेकिन कभी सचिन के व्यवहार के कारण अंपायर को बीच में आना पड़े, हमने तो नहीं देखा। देश के लिए आक्रामक बनो। माही भी थे। गांगुली ने भी क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले मैदान पर शर्ट उतार दी थी। मैदान पर गलत को गलत कहने का तरीका और विरोध जताना अलग बात है। लेकिन लड़ जाना, लात दिखाना जाहिलियत की निशानी है। ये विराट कोहली समझ लें। मैं नहीं कहता कि लखनऊ जायंट्स और आरसीबी के मैच के बाद जो कुछ हुआ उसके लिए गौतम गंभीर जिम्मेदार नहीं हैं। लेकिन विराट में तो हम सचिन ढूंढते हैं न। वो तो नहीं दिखता। ये बात भी सच है कि 2009 में उनकी पहली सेंचुरी के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें अपना मैन ऑफ दे मैच दे दिया। ये भी सच है कि 2013 के आईपीएल के दौरान ही दोनों में ठन गई। पर ये तो कुछ उदाहरण हैं। बात-बात पर उलझना, खुद के आउट होने पर झुंझलाना, बैट फेंक देना, पैवेलियन और दर्शकों की ओर इशारे करना। किसी के आउट होने या हताश होने पर वो ओठों कि लिप्सिंग। वो सबको समझ आती है विराट। दिल्ली की चर्चित गालियां जो हैं।

यह नहीं कहता कि लखनऊ जायंट्स और आरसीबी के मैच के बाद जो कुछ हुआ उसके लिए गौतम गंभीर जिम्मेदार नहीं हैं। लेकिन विराट में तो हम सचिन ढूंढते हैं न। वो तो नहीं दिखता।
और विराट, आप फील्ड में और बाहर सचिन के लायक होने का सपना देख रहे बच्चों को क्या संदेश दे रहे हैं। बाहर की बात तो बाद में जरा देखा मनन वोहरा और प्रेरक मांकड कितने हतप्रभ थे। इंडिया का स्टार हमारे मेहमान काबुली वाले के साथ किस कदर पेश आ रहा था। नवील उल हक तो अभी बच्चा है विराट। उसे क्रिकेट के मैनर्स सिखाना आपकी जिम्मेदारी है। मुझे पता नहीं जूते की नोक पर रखने का संदेश आपने दिया या पिच के बारे में कुछ बोल रहे थे लेकिन अपने साथी अमित मिश्रा को भला बुरा बोलना, यार ये किस महान क्रिकेटर की निशानी है। जावेद मियांदाद महान बल्लेबाज रहा लेकिन डेनिस लिली के साथ उस विवाद ने उस पर जो दाग लगाया वो कभी मिटेगा क्या? विराट कोहली को तो मानों दागों से दोस्ती हो गई है। फ्लाइंग किस वाले युग में जी रहे विराट को 2015 का वर्ल्ड कप भी याद करना चाहिए। बैटिंग से ज्यादा अनुष्का की चर्चा। कभी किसी टूर में सचिन की बैटिंग के लिए अंजलि पर चर्चा होते हुए किसी ने पढ़ा, सुना या देखा क्या। औरों के लिए न सही विराट, अपने लिए संभल जाओ। नहीं तो वामिका अपने पापा से सवाल पूछेगी- आप सचिन जैसे क्यों नहीं हैं?

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

T20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 से बाहर हुई ये टीम
विराट की वजह से BCCI करेगा इस नियम में बदलाव? जानें क्या है फैमिली स्टे पॉलिसी
भारतीय क्रिकेटर के साथ हुई साजिश? पानी में मिलाया गया ज़हरीला पदार्थ? पुलिस में शिकायत दर्ज
एकतरफा जीत के बावजूद नाखुश दिखे कप्तान रोहित शर्मा, टीम के प्रदर्शन में बताई बड़ी कमी
शिवम दुबे के छक्के से बाल-बाल बची केकेआर की चीयरलीडर्स, टल गया हादसा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?