चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर देश के स्वाधीनता संग्राम में शहीद हुए क्रांतिकारी अशफ़ाक़ उल्ला खां,रामप्रसाद बिस्मिल व ठाकुर रोशन सिंह जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 19/12/24 प्रातः 10 बजे इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में आयोजित किया गया।शिविर का शुभारंभ डॉ आर पी सिंह प्राचार्य मेडिकल कॉलेज,डॉ प्रभाकांत सिंह व डॉ इश्तेयाक अहमद मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।फिर चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव व आजीवन सदस्यों द्वारा प्राचार्य व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बैज अलंकरण,माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।कुल 7 रक्तदान हुए व 15 लोगों ने अगले शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया।शिविर के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी लोगों को रक्तदान करने के लिए संदेश भी दिया गया एवं रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन भी किया गया।पहली बार रक्तदान करने वालों में अभिषेक कुमार रेवाड़ी निवासी,रामनरेश तिवारी 1986 से रेडक्रॉस परिवार के सदस्य,संजीव गुप्ता प्रबन्धक आर जी चिल्ड्रेन्स अकादमी,शहनूरआलम पत्रकार,दानिश बक्शी टीबी ट्रीटमेंट सुपरवाइजर हुसैनगंज, जितेंद्र कुमार,अनिल कुमार शाह निवासी ने रक्तदान किया। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि एवं रेडक्रॉस चेयरमैन द्वारा मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।इस अवसर पर अजीत सिंह सचिव,संजय श्रीवास्तव सलाहकार,आजीवन सदस्य वेदप्रकाश गुप्ता,विष्णुबाबू श्रीवास्तव,अदिति गुप्ता,जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक से डॉ अभिषेक सिंह,डॉ शिवम,अशोक शुक्ल संयोजक रक्त संचरण समिति इंडियन रेडक्रास सोसाइटी,सह संयोजक कौशल श्रीवास्तव,पूजा तिवारी,दीपाली वर्मा,बृजकिशोर,नरेंद्र सिंह,राजू कैथवास,सुभाष मौर्य,सुलभ और मेडिकल कॉलेज के डीएमएलटी के छात्र उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Really Just imaging.. You really do master in this field. Thanks for your effort.