By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: ATM में कहीं क्लोन तो नहीं हुआ आपका कार्ड? सैकड़ों केस आए सामने, घर बैठे खाली हो रहे खाते, इस तरह बचें
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » ATM में कहीं क्लोन तो नहीं हुआ आपका कार्ड? सैकड़ों केस आए सामने, घर बैठे खाली हो रहे खाते, इस तरह बचें
व्यापार

ATM में कहीं क्लोन तो नहीं हुआ आपका कार्ड? सैकड़ों केस आए सामने, घर बैठे खाली हो रहे खाते, इस तरह बचें

चर्चा आज की
Last updated: March 25, 2023 10:01 am
By
चर्चा आज की
9 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली : बैंकों की लाइन में लगकर कैश निकालने का चलन कम हो रहा है। पिछले कुछ सालों से डेबिट कार्ड, डिजिटल पेमेंट का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। साथ ही एटीएम कार्ड बदलने, कार्ड क्लोनिंग (ATM Card Cloning) व उससे जुड़े सैकड़ों केस भी बढ़ रहे हैं। बेफिक्री के चक्कर में आपका भी कार्ड स्किमिंग या क्लोन का शिकार हो सकता है। चाहे आपने ट्रांजेक्शन की हो या नहीं। एटीएम कार्ड आपकी जेब में होगा और मोबाइल पर अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आ जाएगा। जब तक आप संभल पाएंगे। देर हो चुकी होगी।

Contents
  • केस-1
  • केस-2
  • भारत में है कमजोर एटीएम तकनीक!
  • स्किमिंग और कार्ड क्लोनिंग है क्या
  • सुरक्षा गाइडलाइंस
  • इस पर भी दें ध्यान
  • एटीएम में रखें ये सावधानियां
  • एटीएम ठगी होने पर क्या करें
  • ऑप्शन और सेटिंग का ध्यान रखें
  • कार्डलैस तकनीक है सेफ
  • यूजर्स के पास ‘ताला चाबी’ सुविधा

केस-1

समयपुर बादली निवासी अशोक कुमार (बदला हुआ नाम) सरकारी महकमे से रिटायर्ड हैं। अधिकतर समय घर पर ही रहते हैं। एक रात अचानक उनके मोबाइल पर अकाउंट से पैसे निकलने का मैसेज आया। जब तक वह कुछ समझ पाते महज 5 मिनट के अंदर 3 मैसेज आ चुके थे। गौर से देखा तो करीब 49 हजार की रकम अकाउंट से पार हो चुकी थी। अशोक कुमार घबरा गए। वजह, एटीएम उनके पास था। न ओटीपी आया, ना हीं कॉल। नाहीं, डेबिट कार्ड उस समय यूज किया।

केस-2

कुछ इसी तरह रोहिणी निवासी 14 साल के शेखर (बदला हुआ नाम) पिता के कहने पर एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने गए। कोशिशों के बावजूद जब पैसे नहीं निकले तो वहां पहले से अपनी बारी का इंतजार कर रहे शख्स ने शेखर की मदद के बहाने से कार्ड लिया और उनके सामने कैश निकालने की नाकाम कोशिश की। फिर शेखर से कहा कि शायद आपके कार्ड में दिक्कत है या मशीन में कैश नहीं है। शेखर वहां से निकलकर कुछ दूर गया ही था कि, पिता के मोबाइल पर दो बार में पैसे निकलने का मैसेज पहुंच गया। ये दोनों ही मामले एटीएम कार्ड क्लोन के समझने के लिए काफी हैं। ऐसा अक्सर आपके हमारे साथ जरा सी चूक से कभी भी घट सकता है।

भारत में है कमजोर एटीएम तकनीक!

दरअसल, भारत के एटीएम व उसका पूरा सिस्टम तकनीकी तौर पर इतने असुरक्षित है की साइबर ठगी करना बाएं हाथ का खेल है। ये दावा भी हम नहीं, बल्कि 2019 में बुल्गारिया के गिरफ्तार दो एटीएम ठगों से हुआ था। जो सिर्फ एटीएम ठगी के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आते थे। इन्होंने खुलासा किया था कि एटीएम सेफ्टी फीचर इतने अनसेफ दिखे कि तीन साल से टूरिस्ट वीजा पर भारत आते और ठगी के बाद चले जाते थे। यह भी बताया कि यूरोप में तकनीक के हिसाब से एटीएम मशीनें इतनी सुरक्षित हैं कि क्लोनिंग या कोई गड़बड़ी होने पर पकड़ में आ जाती है, जबकि भारत में एटीएम मशीनें तकनीक के हिसाब से इतनी कमजोर हैं कि यहां ठगी कर पैसा निकालना बेहद आसान है।

स्किमिंग और कार्ड क्लोनिंग है क्या

एटीएम, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की क्लोनिंग के लिए सबसे पहली जरूरत होती है स्कीमर की। स्कीमर को स्वाइप मशीन या एटीएम में फिट कर दिया जाता है। आपने कार्ड स्वाइप या एटीएम में यूज किया। सारी डिटेल स्कीमर में कॉपी हो जाती हैं। जालसाज आपके कार्ड की सारी डिटेल कंप्यूटर या अन्य तरीकों के जरिए खाली कार्ड में डालकर कार्ड क्लोन तैयार कर लेते हैं। यहां तक कि देश विदेश में पैसे निकाल लिए जाते हैं। ज्यादातर क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग फ्रॉड स्किमर्स के इस्तेमाल के जरिए किए जाते हैं। स्किमर्स चुंबकीय पट्टी के माध्यम से क्रेडिट कार्ड की जानकारी जैसे नंबर, पिन, सीवीवी डेटा पढ़ते हैं, और हार्डवेयर जैसे पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) टर्मिनल या एटीएम से जुड़े हो सकते हैं, जिससे वे उस हार्डवेयर की जानकारी का उपयोग करने वाले को चोरी करने की अनुमति देते हैं।

सुरक्षा गाइडलाइंस

– हर एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे लगे हों, एंटी स्कैमिंग डिवाइस भी लगी हों

– 24X7 रिकार्डिंग हो, जिसमें एक महीने और अधिकतम तीन महीने तक सेविंग मोड हो

– एटीएम पर रियर व्यू मिरर लगा हो, ताकि मालूम रहे कोई उसके पीछे खड़ा होकर पिन तो नहीं देख रहा

– एटीएम में कार्ड डेटा प्रोटेक्शन की व्यवस्था हो, 24X7 सुरक्षा गार्ड तैनात हो

इस पर भी दें ध्यान

– जन्मदिन या खास डेट का न करें इस्तेमाल

– जन्मदिन, अकाउंट नंबर, फोन नंबर का इस्तेमाल पिन बनाने के लिए न करें।

– पिन बनाते वक्त ऐसे नंबरों का चयन करें, जिनके विषय में कोई आसानी से पता न लगा सके।

एटीएम में रखें ये सावधानियां

-एटीएम में जाएं, मशीन के कार्ड वाले स्लॉट को देखें, यह लूज है, तो इसमें कार्ड ना डालें

– स्लॉट के पास लगी ग्रीन लाइट ना जले तो समझो गड़गड़ है

– जब पासवर्ड डालें तो अपने हाथों से कीपैड को ढक लें

एटीएम ठगी होने पर क्या करें

-आपको अपने बैंक में तीन दिन के अंदर शिकायत दर्ज करानी होगी

-बैंक कार्रवाई पूरी करके 90 दिनों के अंदर आपका पैसा वापस खाते में आ जाएगा

-पुलिस थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराएं, ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं

-आपको लगे कि खाते में कोई गड़बड़ी हुई, बैंक को कॉल कर कार्ड को ब्लॉक कराएं

ऑप्शन और सेटिंग का ध्यान रखें

जाने माने साइबर एक्सपर्ट रक्षित टंडन के मुताबिक, जब भी एटीएम यूज करें। चेक कर लें कहीं कोई डिवाइस तो नहीं है। कार्ड डालने से पहले खुद चेक करें। स्कीमिंग डिवाइस, कीपैड लूज है तो कार्ड यूज न करें। हो सकता है वहां हिडन कैमरा लगा हो, इससे बचने के लिए पासवर्ड डालते समय दूसरे हाथ से ढक लें। जिस एटीएम में पहले से दो तीन लोग खड़े हों, वहां यूज करने से बचें। किसी से मदद न लें, नाहीं किसी को कार्ड दें। यही लोग बातों में उलझाकर कार्ड बदल देते हैं। अगर कार्ड आपकी जेब में है, फिर भी पैसा निकल गया। समझो आपका कार्ड कहीं क्लोन हुआ और डेटा चोरी हो गया। इसी तरह क्रेडिट कार्ड का नुकसान भी है। अगर इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड है तो उसमें भारत से बाहर पिन की जरूरत नहीं होती। उसमें खतरा बढ़ जाता है। भरोसेमंद जगह पर ही कार्ड यूज करें। कस्टमर केयर पर फोन करके उसे तुरंत ब्लॉक करवा दें। कुछ समय बाद एटीएम का पासवर्ड बदल लें।

कार्डलैस तकनीक है सेफ

एक नई टेक्नोलॉजी कार्डलैस विड्रॉल शुरू की। इसमें आप अपना मोबाइल लेकर एटीएम जाइए। पैसे निकाल लीजिए। इसमें आपको कोई कार्ड डालने की जरूरत नहीं होगी। इस कार्डलैस टेक्नोलॉजी की सुविधा से आज भी हमारे अधिकांश भारतीय अवेयर नहीं हैं। यही वजह है कि कार्ड क्लोनिंग की घटनाएं अब भी रुक नहीं पा रही हैं।

यूजर्स के पास ‘ताला चाबी’ सुविधा

आरबीआई ने हर एक के मोबाइल पर ‘ताला चाबी’ सुविधा दी हुई है। उसे कार्ड स्विच ऑन स्विच ऑफ कहते हैं। जब आप कार्ड इस्तेमाल करना चाहते हैं, आप उस मोबाइल पर ऑन का बटन दबा दो। जब काम हो जाए। उसे स्विच ऑफ कर दो। इस के बाद अगर कोई कार्ड चोरी कर लेता है या क्लोन कर लेता है या बदल भी लेता है तो भी वह कुछ नहीं निकाल पाएगा। इसी तरह से कार्ड ने निकाले जाने वाली पैसे की भी लिमिट तय कर सकते हैं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

दिल्ली में ऐपल के स्टोर के बाहर लग गई लोगों की लंबी लाइन, उमड़ पड़ी भारी भीड़, पूरी डिटेल
सहारा के निवेशकों को सरकार का भरोसा- लौटाई जाएगी एक-एक पाई, फिर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी!
हिंडनबर्ग के झटकों के बाद अडानी का कमबैक, जानिए कैसे 10 दिन में गंवा दी आधी दौलत
फर्जी रिव्यू लिखने या लिखवाने वाली कंपनियों की अब खैर नहीं, मानक बनाने वाला पहला देश बना भारत
अडानी के शेयरों फिसले, हीरो बना ये शेयर, एक साल में 35% का बंपर रिटर्न
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?